ई रिक्शा के बेतरतीब खड़ा होने से हो रहा जाम की समस्या

उतरौला/बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)

कस्बे में सड़क के पटरियों के दोनो तरफ दुकानें सजी हैं जिससे राहगीरों का पैदल चलना दूभर हो गया है।सड़क के पटरियों पर सब्जी वाले,मसाला वाले व ठेले वालों का कब्जा है।कुछ दुकानदारों ने अपने दुकान के सामने किराया लेकर दुकान लगवा रहे हैं।तो वहीं कुछ दुकानदार नाले पर पक्का निर्माण कर कब्जा जमा लिया है।कुछ माह पूर्व नगर पालिका द्वारा बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण अभियान के तहत दुकानें हटवाई ग‌ई थी।लेकिन अब कुछ ही समय बीतने के बाद दुकानदारों के मन से अतिक्रमण हटाने का खौफ खत्म हो चुका है। आलम यह है कि सड़क की दोनों तरफ इंटर लाकिंग पटरियों पर अवैध कब्जे के कारण दो पहिया चार पहिया वाहनों के साथ साथ पैदल यात्रियों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है।श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहे से लेकर राजकीय बालिका इंटर कालेज ,हाटन रोड,व वी मार्ट तथा वी बाजार माल,गोंडा मोड़,जामा मस्जिद के सामने दिन में क‌ई बार जाम लगती है।स्कूलों में छुट्टी होने पर जाम के चलते छात्र छात्राओं को तपती धूप में घंटो रूककर जाम हटने का प्रतीक्षा करनी पड़ती है।समाजसेवी आदिल हुसैन,लोकतंत्र रक्षक सेनानी इरशाद चौधरी आदि का कहना है कि अतिक्रमण हटाने के नाम पर केवल खानापूर्ति की जाती है जिससे अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद हैं और समस्या ज्यों का त्यों बनी रहती है।
बड़े वाहनों के प्रवेश वर्जित होने के बावजूद इन वाहनों का आवागमन रहता है शुरू ।श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहे पर बड़े वाहनों के प्रवेश वर्जित होने के समय भी धड़ल्ले से बड़े वाहनों का आवागमन जारी रहता है और बड़ी गाड़ियों का बाजार में आने जाने से जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है जिससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है।
श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहे के निकट बाजार के मुख्य मार्गों के पटरियों पर सब्जी की दुकानें बनी जाम का कारण
कस्बे के मुख्य बाजारों के दोनों पटरियों पर सब्जी के दुकानों व ठेलों के लगाने से सड़क सकरी हो जाती है बाजार में चार पहिया दो पहिया तथा ई रिक्शा के आवागमन में परेशानी होती है और जाम का कारण बनती हैं।बाजार में मौजूदा समय में दो हजार के आसपास ई रिक्शा हैं जो अनुभवहीन ई रिक्शा चालकों द्वारा सवारी बैठाने व उतारते समय बीच सड़क पर गाड़ी खड़ी कर देते हैं जिससे बड़ी गाड़ियां खड़ी होकर उनके हटने का इंतजार करने लगती हैं और थोड़ी देर में जाम लग जाती है।
इस संबध में उपजिलाधिकारी संतोष कुमार ओझा ने बताया कि संबंधित से जांच कराकर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

rkpshomnath

Recent Posts

महिलाओं के हुनर को मिला बाजार, डीएम ने एक दिन बढ़ाई सरस मेले की अवधि

22 स्टालों पर दीपावली से जुड़े उत्पादों की धूम, छह नवंबर को विकास भवन में…

2 hours ago

जिला गंगा समिति, मऊ द्वारा दो दिवसीय गंगा उत्सव–2026 का भव्य आयोजन

मऊ(राष्ट्र की परम्परा)राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के निर्देशों के क्रम में जिला गंगा समिति, मऊ…

2 hours ago

खेल स्टेडियम में जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का समापन, आईटीआई प्रशिक्षार्थियों ने दिखाया दमखम

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में संचालित राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) के…

2 hours ago

गोरखपुर में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, एमपी इंटर कॉलेज से निकली ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा

अजीत कुमार पाण्डेय गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी ने गोरखपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ,…

2 hours ago

हत्या के प्रयास के मामले में पिता-पुत्र गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त स्टील का बर्तन बरामद

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कोतवाली थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस…

2 hours ago

देवरिया में वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की पांच मोटरसाइकिलें बरामद

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए…

2 hours ago