पवित्र संगम से लाए गए जल से कैदियों ने किया स्नान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला कारागार संतकबीरनगर में शासन के निर्देशानुसार बंदियों को महाकुंभ के अवसर पर संगम प्रयागराज से कलश में एकत्रित कर लाये गये मां गंगा के पवित्र संगम जल को एक बड़े समूह में टब में डाल कर सभी बंदियों को इस गंगाजल से स्नान कराने की सुविधा प्रदान कराई गई।
उन्होंने बताया कि बंदियों ने इस अवसर पर पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ संगम से लाए गए पवित्र संगम गंगा जल से स्नान और आचमन किया। इस विशिष्ट स्नान आयोजन के शुरुआत में जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद, जेलर रंजीत कुमार, डिप्टी जेलर कमल नयन एवं अन्य सभी जेल अधिकारियों द्वारा संगम से लाए गए पवित्र संगम जल के साथ विधिविधान से पूजा अर्चना किया गया।
जेल अधीक्षक द्वारा कारागार में स्नान हेतु एकत्रित बंदियों को सूचित किया गया कि जेल में निरुद्ध होने के कारण संगम जाकर महाकुंभ में स्नान से कोई वंचित न रहे इस उद्देश्य से कारागार मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार और डीजी कारागार द्वारा सभी बंदियो को पवित्र संगम जल से स्नान कराने और 144 वर्ष बाद पड़ रहे। इस दिव्य महाकुंभ से पुण्य प्राप्त करने का अवसर प्रदान किया गया है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

सनातन और स्त्री के शाश्वत संबंधों पर मंथन, राष्ट्रीय संगोष्ठी सम्पन्न

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के दर्शनशास्त्र विभाग द्वारा भारतीय दार्शनिक अनुसंधान…

18 hours ago

विशाल भारत का भूगोल: दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग के तत्वावधान में…

19 hours ago

गैस कालाबाजारी रोकने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में घरेलू एलपीजी गैस की सुचारु आपूर्ति बनाए रखने और…

20 hours ago

परधानी कै चुनाव फिर से नियरान है

सीट सामान्य भई जब सेदस-पंद्रह सोच भई है सयानीभौजिक पांव गहे महतारीतुंही अब लाज बचाओ…

20 hours ago

केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत की जनसभा आज

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने कहा कि 15…

20 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत में 37405 मामलों का निस्तारण, 3.54 करोड़ रुपये से अधिक की ऋण वसूली

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशन में…

20 hours ago