बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई बरहज ने सोमवार को विद्यालयों में बढ़ती हुई चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए, एसडीएम बरहज को ज्ञापन सौपा और कार्यवाही की मांग की । बरहज क्षेत्र के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही है, शिक्षकों द्वारा शिकायत करने के बावजूद भी आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। एक सप्ताह के अंदर बरहज ब्लॉक के करायल उपाध्याय, फक ईपुर पैना पूरब, करजहा, बेलडाड़, महेन, पुरैना शुक्ल सहित आधा दर्जन परिषदीय विद्यालयों में चोरी की घटनाएं हुई हैं। लेकिन यह चोरी की घटना सिर्फ थाने तक ही सीमित हो जा रही है ।प्राथमिक शिक्षक संघ ने मांग की है की चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश किया जाए और परिषदीय विद्यालयों को सुरक्षित किया जाए ।ज्ञापन देने वालों में प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सुशील यादव , उमेश चंद, विजय खरवार, आशुतोष शाह, मनोज कुमार, महातम लाल, ओमप्रकाश अकेला, विजयमल चौहान, संजय कुमार, राम सिंगार गोड, चंदन कुमार, कृतमुख पांडे, मनोज कुमार पांडेय आदि शिक्षक मौजूद रहे।
लखीमपुर (राष्ट्र की परम्परा)। लखीमपुर में सोमवार को एक स्कूल के क्लासरूम के भीतर महिला…
नाबालिग ई-रिक्शा चालकों पर पुलिस का शिकंजा, अभिभावकों और वाहन स्वामियों को कड़ी चेतावनी महराजगंज…
नाबालिग किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में दो आरोपी गिरफ्तार शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…
घनश्याम तिवारी की रिपोर्ट बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। करनई गांव को आसपास के क्षेत्रों से…
शहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पुवायां थाना क्षेत्र के नत्थापुर गांव में अंतिम संस्कार के दौरान…
जनाब! अपनी समस्याओं को सुलझाने और समाधान तलाशने के लिए अब केवल इंसान ही टंकी…