गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। झूठी प्रार्थना पत्र पर बिना जांच कराई हापुड़ जिलाधिकारी द्वारा किए गए उत्पीड़नात्मक कार्यवाही से लेखपाल सुभाष मीणा तनाव में आ गये, जिससे लेखपाल की मृत्यु हो गई। लेखपाल के मृत्यु से आहत लेखपालों ने सदर तहसील संयोजक अनिल राय के नेतृत्व में सदर तहसील के लेखपालों ने तहसील कैंपस में हापुड़ जिलाधिकारी के विरोध में धरना प्रदर्शन कर, एसडीएम सदर के मार्फत मुख्यमंत्री को संबोधित चार सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। लेखपालों ने मांग किया कि मृतक लेखपाल के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए, मृतक आश्रित को योग्यता अनुसार सरकारी सेवा में नियुक्ति तत्काल दी जाए, जांच रिपोर्ट शीघ्र प्राप्त कर दोषियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाए, समस्त अधिकारियों को अधीनस्थ के साथ मानवीय एवं सम्मानजनक व्यवहार करने के निर्देश निर्गत किए जाएं। मुख्य सचिव द्वारा निर्गत शासनादेशों जिनमें समस्त प्रांतीय, मंडलीय, जनपदीय, तहसील स्तरीय अधिकारियों को प्रति माह कर्मचारी संगठन के साथ अधिकारियों के साथ बैठक कर कर्मचारी समस्याओं को सुनने एवं समाधान करने के निर्देश निर्गत किए।
संघ के पदाधिकारियों ने जताया गहरा दुख, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना…
ऑपरेशन कनविक्शन के तहत गोरखपुर पुलिस की प्रभावी पैरवी से मिली सफलता, चिलुआताल थाने में…
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से की मुलाकात, निषाद पार्टी प्रमुख…
जिलाधिकारी गोरखपुर दीपक मीणा यतीन्द्र मिश्र व अजीत पाण्डेय की रिपोर्ट गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह…
CDO ने खुद की खरीदारी; जानिए क्या-क्या रहा खास यतींद्र मिश्र की कलम से गोरखपुर…