बनकटा/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा घोषित गन्ना मूल्य की माकपा निन्दा करती है यह कथन हैं कामरेड साधु शरण यादव के।
बढ़ती महंगाई और खेती में लागत के इस दौर में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वर्तमान पेराई सत्र के लिए मात्र 20₹०प्रति कुंतलबढ़ोतरी का घोषित गन्ना मूल्य किसी भी हाल में किसान विरोधी निर्णय हैं। जिसकी मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी निन्दा करती है हम कम से कम 450 रुपए के दर से भुगतान करने की मांग करते हैं। चॉकलेट, गुटका बनाने वाले भी मुनाफा के अनुसार कीमत तय करते हैं।किसान के पैदा किए गए फसल की कीमत आखिर क्यों तय करती हैं सरकार यदि करती है तो क्या उसे नहीं पता है कि गन्ना, गेहूँ, धान, सब्जी,तिलहन, दलहन आदि फसल पैदा करने में लागत कितना लगती है।किसानों को चौतरफा नुकसान हो रहा है।सूखे से,पाला से,ओला से बचने के बाद से निलगाय से कुछ नही बच रहा है। किसान करें तो क्या करें।आत्म हत्या करना किसानों की मजबूरी हो गयी हैं। सरकार की किसान नीति खराब होने से अन्नदाता परेशान हैं।
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)l प्रदेश में होली पर्व को लेकर घोषित सार्वजनिक अवकाश में…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा बी.फार्मा तृतीय सेमेस्टर, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर,…
ज्ञान से भारतीयता परिभाषित होती है, भारतीयता से ज्ञान नहीं: प्रो. अनामिका राय गोरखपुर (राष्ट्र…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यटन विभाग द्वारा प्रख्यापित “उ0प्र0 बेड एण्ड ब्रेकफास्ट एवं…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस…
आज का पंचांग 28 फरवरी 2026: द्वादशी तिथि, त्रिपुष्कर योग, राहुकाल समय और शुभ मुहूर्त…