भारतीय संविधान की आत्मा है उसकी प्रवेशिका: प्रो. टीएन मिश्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद मुख्यालय स्थित पीडी लॉ कॉलेज में मंगलवार को संविधान दिवस पर समारोह पूर्वक मनाया गया। इस दौरान सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों को संविधान पालन की शपथ भी दिलाई गई।
समारोह के मुख्य अतिथि दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर के विधि विभाग के सहायक आचार्य डॉ. टीएन मिश्रा ने कहा कि भारतीय संविधान की आत्मा उसकी प्रवेशिका है। उसकी भी आत्मा स्वतंत्रता, समानता और भ्रातृत्व का भाव है।
डॉ. मिश्र ने कहा कि भारत के लोग ही संप्रभु हैं इसी भावना के साथ संविधान की रचना की गई है। उन्होंने कहा कि हमें अपने अधिकारों के साथ कर्तव्यों का बोध भी हो और हम उसी अनुरूप आचरण करें। उन्होंने वर्तमान में संविधान के कारण मिले अधिकारों पर प्रकाश डाला।
समारोह की अध्यक्षता करते हुए डॉक्टर प्रमोद कुमार त्रिपाठी, प्राचार्य प्रभादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय ने संविधान निर्माण के ऐतिहासिक परिप्रेक्ष की विस्तृत व्याख्या किया।
समारोह के आगत अतिथियों का स्वागत प्राचार्य डॉ. रमेश कुमार व संचालन डॉ.केएम त्रिपाठी ने किया।
इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर और अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया गया।
एक अन्य कार्यक्रम में विधि के विद्यार्थियों वरिष्ठों ने कनिष्ठों का स्वागत और कनिष्ठों ने अपने वरिष्ठों को विदाई दी। इस अवसर पर प्रमुख रूप से चैनल मैनेजर रितेश त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में छात्र व छात्राओं ने भाग लिया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

अजित पवार विमान हादसा: सीआईडी ने तेज की जांच, वीएसआर वेंचर्स के अधिकारियों से पूछताछ

महाराष्ट्र (राष्ट्र की परम्परा)| महाराष्ट्र अपराध शाखा (सीआईडी) ने गुरुवार को वीएसआर वेंचर्स के वरिष्ठ…

12 minutes ago

राज्यसभा टिकटों से कांग्रेस में सियासी घमासान, कई राज्यों में बढ़ा असंतोष

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क )। राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस द्वारा उम्मीदवारों की…

1 hour ago

युद्ध विभीषिका

युद्ध की विभीषिका में युवा सैनिक,जिसे जानते नहीं उसे जान से मारते हैं,वे न उसे…

1 hour ago

गंदगी और दुर्गंध से जूझ रहा पुरैना बाजार, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के घुघली क्षेत्र अंतर्गत पुरैना बाजार इन दिनों गंदगी और…

2 hours ago

उत्साह के बीच मनाई गई होली, कुछ हादसों ने फीकी की खुशियां

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। रंगों और उल्लास का पर्व होली इस बार जनपद में पूरे…

2 hours ago

सिकंदरपुर क्षेत्र में होली सकुशल सम्पन्न, प्रशासन रहा सतर्क

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्र में रंगों का पर्व होली बुधवार को आपसी भाईचारे और…

2 hours ago