डीएम व एसपी ने जिला कारागार का किया मासिक निरीक्षण

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुनय झा व पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना द्वारा जिला कारागार महराजगंज का मासिक निरीक्षण किया गया।
दोनो वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जेल निरीक्षण के दौरान सामान्य बैरक, अल्प वयस्क बैरक, भोजनालय व जेल परिसर की साफ– सफाई आदि का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने बंदियों की समस्यायों को सुनते हुए निस्तारण हेतु जेल अधीक्षक को आवश्यक निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान बंदियों के सामानों की जांच भी की गई। जिलाधिकारी ने नियमित तौर पर बंदियों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु भी निर्देशित किया। उन्होंने जेल परिसर में निर्माणाधीन हाई सिक्योरिटी बैरक के निर्माण कार्य को देखा और प्रगति की जानकारी ली। जेल अधीक्षक ने अवगत कराया कि कार्यदाई संस्था यूपीपीसीएल द्वारा बताया गया है कि दिसंबर के अंत तक निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि निर्माण कार्य के लिए आने वालों की गहन जांच को सुनिश्चित करें और प्रयुक्त उपकरणों का विवरण भी रखें। दोनों अधिकारियों ने जेल की व्यवस्था और साफ–सफाई पर प्रसन्नता व्यक्त किया। इस दौरान जेल अधीक्षक प्रभात सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी शांत प्रकाश श्रीवास्तव सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

Karan Pandey

Recent Posts

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

15 hours ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

24 hours ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

2 days ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

2 days ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

2 days ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

2 days ago