महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। सरकार चाहे कितनी भी अच्छी क्यो न हो अगर उसका अनुपालन करने वाले कर्मचारी भ्रष्ट हों तो फिर सरकार की छवि धूमिल हो ही जाती है और उंगली सरकार पर उठने लगती है। कुछ इसी प्रकार का मामला सिंदुरिया महराजगंज एनएच 730 सड़क की है। इस सड़क पर पतरेंगवां के पास और बाबा होटल के सामने सड़क के बीच में बड़े- बड़े जानलेवा गड्ढे बन गये हैं जहां कितने राहगीर गिरकर चोटिल हो चुके हैं तो कइयों ने अपनी जिंदगी से हाथ धो लिया तथा कितनो ने अपने हाथ पैर भी गवा दिए हैं । ग्रामवासी पीयूष ,पप्पू यादव ,संतोष,हरिकेश, टुन्नू,संजय चौधरी,मिठाई आदि ग्रामीणों ने बताया कि महज 18 माह में ही एनएच 730 सड़क कई जगह टूट कर क्षतिग्रस्त हो गया है। कई बार रिपेयरिंग के नाम पर मिट्टी डालकर छोड़ दिया जाता जो वाहनों के आवागमन से पुनः पहले जैसा हो जाता है।आये दिन इस गड्ढे में राहगीर गिरकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लेते है तो कइयों ने इन गड्ढों की वजह से अपने हाथ पैर गवां कर अपाहिज की जिंदगी जी रहे हैं।
सवाल यह है कि जीरो टॉलरेंस की नीति वाली सरकार अपने कर्मचारियों पर नकेल कब कसेगी जबकि सरकार द्वारा दावा किया जाता है कि प्रदेश में सड़कों की स्थिति बेहतर हो चुकी है। हालांकि यह सड़क नई तकनीक के आधार पर बनी है।
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)2023 बैच के आईपीएस अधिकारी अरुणकुमार एस ने क्षेत्राधिकारी (सीओ) कैंट का पदभार…
घरेलू हिंसा के मामलों में पुलिस को त्वरित कार्रवाई के निर्देश, दो मामलों में दिखाया…
महिला आयोग की सदस्या ने की जनसुनवाई, अस्पताल व विद्यालय का किया निरीक्षण संत कबीर…
संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा ने…
कलेक्ट्रेट सभागार में दो दिवसीय कार्यशाला, अधिकारियों को दिए गए जरूरी निर्देश महराजगंज (राष्ट्र की…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के रेलवे स्टेशन रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई…