सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओ से वंचित हैं गाँव की गरीब जनता

जैतीपुर/शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)
गरीबों को मुफ्त इलाज उपलब्ध करवाने के लिए सरकार प्राथमिकता के आधार पर आयुष्मान कार्ड बनाने में लगातार प्रयासरत है जिसके लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।ब्लॉक क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों सहित अन्य विभाग, लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाने में जुटे हुए हैं। लेकिन कस्बे सहित कुछ गांव ऐसे हैं।जिनमें गरीब लोग अभी भी प्रशासनिक उदासीनता के चलते सरकार की महत्वकांक्षी योजना से वंचित हैं।इन गांवों में पोर्टल पर दूसरी जगह का डाटा दिखाई दे रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी जैतीपुर, भुड़िया, मकरंदपुर के गरीब परिवारों को हो रही है।यहां के लोग महंगे दामों पर अपना इलाज करवाने को मजबूर है। ग्राम पंचायतों में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने अंतोदय कार्ड धारकों के आयुष्मान कार्ड बना दिए हैं। लेकिन अन्य लाभार्थी आयुष्मान कार्ड बनवाने को दर-दर भटक रहे हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग भी उच्च अधिकारियों को कई बार लेटर लिखकर भेज चुका है।लेकिन प्रशासनिक उदासीनता के चलते अभी तक लिस्ट में बाहरी नामों को हटाकर पात्र लाभार्थियों को नहीं जोड़ा गया है।
आयुष्मान कार्ड फैक्ट फाइल ब्लाक जैतीपुर
कुल आयुष्मान कार्ड -37984
अब तक बने आयुष्मान कार्ड -28890
कुल प्रतिशत -76.06
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर बीपीएम राशिद खान ने बताया क्षेत्र में जैतीपुर,भुड़िया,मकरंदपुर कुल 5 ग्राम पंचायतें ऐसी हैं,जिनमें बाहरी व्यक्ति शामिल है।कई बार उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर भेजा जा चुका है।लेकिन अभी तक कोई संशोधन नहीं पाया है।इस कारण पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची को लेकर राजनीतिक दलों संग बैठक

पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने और अपात्रों के नाम हटाने में सहयोग का आह्वान कुशीनगर…

2 hours ago

सलम यादव बने समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के विधानसभा सचिव​

बलिया (राष्ट्र की परम्परा )समाजवादी पार्टी के संगठन विस्तार एवं मजबूती के क्रम में सलम…

2 hours ago

सरकारी योजनाएं कागजों तक सीमित न रहें, पीड़ित परिवार तक पहुंचे : संजयदीप कुशवाहा

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज मार्ग पर सड़क दुर्घटना में मृत कृषक-श्रमिक गंगेश पटेल के…

2 hours ago

सपा नेता विजय रावत ने ग्रामीणों के साथ बेलडाड़ कठीनईया मार्ग पर श्रमदान

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के बेलडाड़ कठीनईया मार्ग पर ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन कर…

2 hours ago

पांच वर्ष पुराने राजस्व वाद का एएसडीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुराने राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण के लिए प्रशासन की ओर…

2 hours ago

आधार से जुड़ा काम अब एक छत के नीचे, खलीलाबाद में खुला आधार सेवा केंद्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आधार कार्ड से जुड़े काम के लिए अब लोगों…

2 hours ago