जिलाधिकारी ने की विकास कार्यो की समीक्षा

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी रमेश रंजन द्वारा विकास खण्ड खड्डा में विभिन्न विभागों के विकास कार्यो की समीक्षा बैठक की गई।
इस क्रम में गाँव मे स्वच्छता हेतु कचरा एकत्रीकरण, कचरा निस्तारण, नाली की सफाई के संदर्भ में ग्रामवार रिपोर्ट ली गयी। आरआरसी निर्माण की प्रगति, ई रिक्शा के माध्यम से डोर टू डोर कचरा एकत्रीकरण, इंडिया मार्का हैंड पम्प, सोक पिट की वर्तमान स्थिति जानी गयी।
जिलाधिकारी ने गाँव को स्वच्छ बनाने हेतु जल्द से जल्द कचरा एकत्रीकरण, निस्तारण व्यवस्था को सुद्रढ़ करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने गाँव मे निर्माणाधीन नालों का मौके पर जाकर संबंधित को निरीक्षण करने का निर्देश दिया।
उपायुक्त मनरेगा राकेश कुमार से खेल मैदान, अमृत सरोवर, व मिनी स्टेडियम के लिए चयनित ग्रामों की अद्यतन प्रगति जानी गयी। जहाँ उक्त कार्य शुरू नहीं हो पाए हैं, कार्य शुरू करने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिए।इस संदर्भ में उक्त कार्यों की मोनिटरिंग के निर्देश उपजिलाधिकारी व खण्ड विकास अधिकारी को दिया गया।
समीक्षा बैठक में परियोजना निदेशक जगदीश त्रिपाठी से प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना की प्रगति संबंधी जानकारी ली गई तथा लक्ष्य के सापेक्ष कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। इस क्रम में मनरेगा से संबंधित कार्यो की रिपोर्ट ली गई।
जिलाधिकारी ने पर्यटन विकास के दृष्टिगत विकास खण्ड में स्थित झीलों की जानकारी ली। इस क्रम में रामपुर गोनहा, दरगौली,व खैरी स्थित झील का नाम सुझाया गया। बाद में जिलाधिकारी द्वारा उक्त स्थल के संदर्भ में वीरभार ठोकर व दरगौली स्थित झील का निरीक्षण भी किया गया व विकास के निर्देश दिए गए।
समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी द्वारा ग्राम में चल रहे विकास कार्यों के संदर्भ में जानकारी नहीं होने पर फटकदौना के ग्राम पंचायत सचिव संजय सिंह के निलंबन के निर्देश दिए तथा आर आर सी हेतु ई रिक्शा के द्वारा कचड़ा एकत्रीकरण नहीं किये जाने हेतु, ए डी ओ पंचायत प्रदीप मल्ल को प्रतिकूल प्रविष्टि के निर्देश दिए।
उक्त बैठक के बाद जल निगम के प्रोजेक्ट्स के संदर्भ में भी समीक्षा की गई। इस क्रम में एन सी सी कंपनी के प्रतिनिधियों को कार्य की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की और कार्य करने का तरीका बदलने तथा कार्य की गति बढ़ाने के निर्देश दिए।
जल निगम के अंतर्गत आने वाले प्रोजेक्ट्स को, समय से पूर्ण करने के निर्देश भी एन सी सी कंपनी को दिए गए। जिलाधिकारी ने कम्पनी के उपस्थित प्रतिनिधि को कार्य मे आ रही समस्याओं को लिख कर देने को कहा जिससे कार्य में अनावश्यक विलम्ब ना हो। जिलाधिकारी ने कहा कि कार्य मे विलम्ब होने पर कार्यवाही होगी।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, परियोजना निदेशक जगदीश त्रिपाठी, उपायुक्त मनरेगा राकेश कुमार, उपायुक्त राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन आर एस गौतम,उपजिलाधिकारी खड्डा भावना सिंह, अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण अनुराग गौतम, खण्ड विकास अधिकारी विनीत यादव, पंचायत सचिव, ए डी ओ पंचायत, लेखपालगण, व अन्य की मौजूदगी रही।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

टीसीएस के साथ डीडीयू का करार, 2400 विद्यार्थियों को मिलेगा रोजगारपरक प्रशिक्षण

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने उद्योग और शिक्षा के बीच समन्वय…

11 hours ago

31 जुलाई को नुक्कड़ नाटक के जरिए स्वच्छता का संदेश देंगे डीडीयू के रोवर्स-रेंजर्स

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की जिला संस्था भारत स्काउट एवं…

11 hours ago

नशा मुक्त भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण: प्रो. पूनम टंडन

एनसीसी शिविर में 500 कैडेट्स ने ली नशा मुक्ति की शपथ गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीन…

11 hours ago

गुरु पूर्णिमा पखवाड़े में विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन, विशेषज्ञों ने बताए सफलता के सूत्र

चितरंगी (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय सांदीपनि मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चितरंगी में गुरु पूर्णिमा पखवाड़े…

11 hours ago

एसडीएम के आश्वासन पर सपा नेता विजय रावत ने समाप्त की भूख हड़त

भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर, कथनी और करनी में बड़ा अंतर – व्यास यादव,…

12 hours ago

देवरिया जीआरपी की बड़ी सफलता: 8 घंटे में शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के आभूषण व ₹6,900 नकद बरामद

रेलवे स्टेशन देवरिया सदर पर कार्रवाई, बलिया, मऊ और देवरिया के दर्ज मामलों से जुड़ा…

12 hours ago