शालिग्राम शिलाओं का हजारों की संख्या में लोगों ने किया दर्शन-पूजन


संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के जनकपुर से अयोध्या धाम जा रही शालिग्राम शिला का जिले में जगह-जगह स्वागत हो रहा है। इस शिला से अयोध्या में बन रहे भव्य श्रीराम मंदिर में भगवान श्री राम और माता सीता की मूर्ति बनाई जाएगी।
शालिग्राम शिलाएं बुधवार दोपहर को एनएच 28 के रास्ते जिले में पहुंची। यहां हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने शिलाओं पर पुष्प की वर्षा कर भव्य स्वागत किया।
हाईवे के किनारे सुबह से ही शालिग्राम शिलाओं के दर्शन के लिए महिला, पुरुष और बच्चों की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। जो देखते ही देखते हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। जय श्रीराम के उदघोष से वातावरण गूंजने लगा। भीड़ शिला पट को छूने के लिए लोग काफी उत्सुक नजर आए। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद, भाजपा और बजरंग दल के कार्यकर्ता भी भारी संख्या में मौजूद रहे।म
ज्ञात हो कि भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्याधाम में बन रहे श्रीराम मंदिर के मुख्य मंडप में निर्मित होने वाली भगवान श्रीराम की प्रतिमा के लिए नेपाल से शालिग्राम शिलाओं को ट्रक से अयोध्या ले जाया जा रहा है। ये शालिग्राम शिलाएँ जनकपुर बिहार के रास्ते लाई जा रही है। इन्हीं पत्थरों का उपयोग कर गर्भगृह में स्थापित होने वाली भगवान श्रीराम की सांवली सूरत वाली प्रतिमा निर्मित होगी।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

झांसी में SSP ऑफिस के बाहर किन्नरों का बवाल, सड़क जाम से मचा हड़कंप; पांच गिरफ्तार

AI निर्मित झांसी (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बधाई मांगने के क्षेत्र को लेकर किन्नरों के…

5 hours ago

पटना जंक्शन वाले महावीर मंदिर जाने से पहले जान लें यह बदलाव, आरती का समय हुआ आधा घंटा पहले

पटना (राष्ट्र की परम्परा)। पटना जंक्शन स्थित प्रसिद्ध श्री महावीर मंदिर में हनुमान जी के…

7 hours ago

हजारीबाग में हाईकोर्ट की अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती की संदिग्ध मौत से हड़कंप

SIT गठित; CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस हजारीबाग (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड हाईकोर्ट की अधिवक्ता…

7 hours ago