Categories: Uncategorized

थाने पर धरना देने आ रहे आक्रोशित ग्रामीणों को पुलिस ने समझा बूझाकर शांत किया

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा )!थाना पयागपुर अंतर्गत ट्रैक्टर ट्राली से कुचले युवक के परिजनों ने सैकडो ग्रामीणों के साथ मृतक का शव लेकर थाने पर धरना देने आ रहे ग्रामीणों को पुलिस ने समझा बूझाकर शांत किया! मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार समय करीब 1:30 बजे शिवकुमार उम्र 22 वर्ष निवासी बड़कागांव दाखिला अकरौरा अपने निजी बाइक से पटिहाट चौराहे के लिए निकला था, इस बीच ट्रैक्टर ट्राली से जोरदार टक्कर हो गया ! जिसमे शिवकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे !इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच पहुंचाया गया जहां उसकी मौत हो गई ! मृतक के छोटे भाई राजकुमार की तरफ से स्थानीय थाना पयागपुर में ट्रैक्टर ट्राली चालक कुन्नॆ पुत्र मोती निवासी गोबरेबाग पर लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा पंजीकृत कराया है ! उसी बात को लेकर मृतक के परिजन बुधवार समय करीब 2:30 बजे ग्रामीणों के साथ गिरफ्तारी की मांग को लेकर ट्रैक्टर ट्राली से थाने पर धरना देने पहुंच रहे थे !जानकारी पाकर प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पांडे दलबल के साथ पयागपुर इकौना मार्ग पर नाऊपुरवा के पास पहुंचकर धरना देने आ रहे आक्रोशित ग्रामीणों को रोका वहीं सूचना पाकर उप जिलाधिकारी दिनेश कुमार एवम पुलिस क्षेत्राधिकार हर्षिता तिवारी मौके पर पहुंच कर अथक प्रयास कर आक्रोशित ग्रामीणों को शांत किया !

rkpshomnath

Recent Posts

चीन सीमा के करीब कनेक्टिविटी को बड़ा बूस्ट! PM मोदी करेंगे लद्दाख की अहम परियोजनाओं का उद्घाटन

लद्दाख में भारत की रणनीतिक ताकत को मिलेगी नई रफ्तार! ₹3,350 करोड़ की परियोजनाओं से…

26 minutes ago

देवरिया कलेक्ट्रेट बार चुनाव में बृजबांके तिवारी का दबदबा, शिवानंद त्रिपाठी बने मंत्री; ललित नारायण पांडेय ने भी दर्ज की शानदार जीत

फोटो विज्ञप्ति अनूप तिवारी की रिपोर्ट देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिला कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के…

34 minutes ago

सड़क पर प्रदर्शन, सियासत में आरोप-प्रत्यारोप, लेकिन अनशन से दूरी क्यों? चुनावी पारदर्शिता और ए

अनशन से सरकारें झुका चुके हैं गांधी से सोनम वांगचुक तक, फिर विपक्ष क्यों नहीं…

56 minutes ago

त्योहार से पहले रेलकर्मियों की चमकी किस्मत, 78 दिन के बोनस को कैबिनेट की मंजूरी

दिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 11.40 लाख रेलकर्मियों को 78 दिन का बोनस,…

1 hour ago

स्वच्छता में लापरवाही पर स्थायी लोक अदालत सख्त, सीएमओ समेत कई अधिकारियों को नोटिस

कसारा गांव में दोबारा मेडिकल कैंप लगाने, व्यापक सफाई और जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश…

1 hour ago

यूट्यूबर ध्रुव राठी के वीडियो पर फिर उठा विवाद, धार्मिक भावनाओं और हर्जाने को लेकर अदालत में मांग

साकेत कोर्ट में मानहानि का मुकदमा, भगवान राम और माता सीता पर कथित टिप्पणी से…

2 hours ago