Categories: Uncategorized

डीडीयू में इनोवेशन एण्ड एथिक्स इन टीचिंग पर पुनश्चर्या पाठ्यक्रम का आयोजन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। मदन मोहन मालवीय टीचर ट्रेनिंग सेण्टर एवं शिक्षाशास्त्र विभाग दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इनोवेशन एण्ड एथिक्स इन टीचिंग विषय पर पुनश्चर्या पाठ्यक्रम के दूसरे दिन के प्रथम सत्र के विषय विशेषज्ञ प्रो. विनोद कुमार सानवाल, शिक्षक शिक्षा विभाग, एनसीईऑरटी, नई दिल्ली रहे।
प्रो. विनोद कुमार सानवाल ने शिक्षकों के लिए विभिन्न शिक्षण कौशलों के ज्ञान को आवश्यक माना और कहा कि अध्यापक विभिन्न शिक्षण कौशलों से परिपूर्ण होना चाहिए तभी वह शिक्षण कार्य को प्रभावशाली तरीके से कर सकता है। उन्होंने शिक्षण प्रक्रिया में विद्यार्थी को महत्वपूर्ण माना और कहा कि विद्यार्थी केवल परीक्षा में नंबर लाने वाला साधन मात्र नहीं है बल्कि शिक्षा के पथ पर अग्रसर वह ऐसा पथिक है जिसका सर्वांगीण विकास किया जाना चाहिए।
कार्यक्रम में प्रो. राजेश कुमार सिंह, प्रो. सुरेन्द्र राम और प्रो. संबित कुमार भी विशेषज्ञ के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने शिक्षण और शिक्षा से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. सुषमा पाण्डेय ने की और संचालन डॉ. ममता चौधरी ने किया।

rkpshomnath

Recent Posts

ग्राम प्रहरियों का मानदेय 2500 से बढ़ाकर 3500 रुपये करने की घोषणा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले गांवों में ग्राम प्रहरी की भूमिका सीसीटीवी कैमरे जैसी, सूचना तंत्र…

57 minutes ago

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की तैयारियां तेज, कठौड़ा घाट का अधिकारियों ने किया निरीक्षण

बीडीओ विनोद कुमार बिंद और प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर सिंह ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा, समय…

1 hour ago

आपदा से बचाव के लिए सतर्कता और पूर्व तैयारी जरूरी

दिग्विजय नाथ पीजी कॉलेज में विशेष व्याख्यान, जोखिम कम करने में जनभागीदारी पर जोर गोरखपुर…

1 hour ago

सिकंदरपुर में दशहरा पर नहीं हुई रामलीला, वर्षों पुरानी परंपरा टूटने से मायूसी

नगरवासियों को भगवान श्रीराम के आदर्शों का मंचन देखने का नहीं मिला अवसर, आयोजन नहीं…

2 hours ago

राहुल गांधी के आवास पर विपक्ष का बड़ा जमावड़ा, चुनाव आयोग के खिलाफ आंदोलन को मिलेगी नई धार?

चाय पर जुटेगा विपक्ष! ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आंदोलन तेज करने की तैयारी, INDIA गठबंधन…

4 hours ago