बाराबंकी(राष्ट्र की परम्परा) क्षेत्राधिकारी हैदरगढ़ हर्षित चौहान द्वारा लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के द्वितीय चरण-जनपद हापुड़ में मतदान को सकुशल शान्ति पूर्ण सम्पन्न कराने हेतु जनपद बाराबंकी से ड्यूटी हेतु लगे अतिरिक्त पुलिस बल को ब्रीफ कर रवाना किया गया। ब्रीफिंग के दौरान प्रतिसार निरीक्षक सुभाष चन्द्र मिश्र एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे। क्षेत्राधिकारी द्वारा पुलिस बल को चुनाव ड्यूटी को पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ करते हुए मतदान को शुचितापूर्ण सम्पन्न कराने एवं मतदेय स्थल की सुरक्षा एवं अवांछनीय तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए आदर्श चुनाव अचार संहिता एवं चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए, मतदान को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु निर्देशित किया गया।
क्षेत्राधिकारी द्वारा लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 हेतु 52 मुख्य आरक्षी/आरक्षी को सशस्त्र, 01 बस के माध्यम से दैनिक उपयोग की वस्तुएं (फर्स्ट एड किट, लंच आदि) देकर हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।
🔱 आज का मूलांक राशिफल: अंक ज्योतिष के अनुसार जानें करियर, धन, प्रेम और भविष्य…
वैदिक ज्योतिष पर आधारित है, जिसमें ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार मेष से लेकर मीन…
🪔 आज का पंचांग 2 फरवरी 2026: शुभ योग, राहुकाल, नक्षत्र और मुहूर्त की संपूर्ण…
संतुलन की पतली रस्सी पर बजट 2026: आर्थिक अनुशासन, विकास और मध्यम वर्ग की उम्मीदें…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। माघी पूर्णिमा के पावन अवसर पर जनपद में संत शिरोमणि गुरु…
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के वाइस चेयरमैन विजय कुशवाहा ने केंद्रीय बजट 2026–27…