फर्जी पुलिस बनकर जनता के साथ धोखाधड़ी करने वाला गिरफ्तार

बदायूं(राष्ट्र की परम्परा)
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ के निर्देशानुसार अपराध व अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/ नगर के कुशल निर्देशन में एवं आलोक मिश्र क्षेत्राधिकारी नगर जनपद बदायूं के निकट पर्यवेक्षण में शनिवार 02-03-2024 को प्रभारी निरीक्षक सिविल लाईन गौरव विश्नोई थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा 01 अभि0–हरीश गिरी पुत्र स्व0 राजेश गिरी नि0 ग्राम रामनगर थाना सिंघावली अहीर जिला बागपत को फर्जी (उ0प्र0 पुलिस की एक जोडी वर्दी व एक उ0प्र0 पुलिस का परिचय पत्र व 01 मोबाइल फोन व एक कार सेन्ट्रो ) के साथ गिरफ्तार किया गया। शनिवार को थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस की वर्दी धारण करने वाले एक व्यक्ति जिसका नाम हरीश गिरी पुत्र स्व0 राजेश गिरी नि0 ग्राम रामनगर थाना सिंघावली अहीर जिला बागपत को फर्जी पुलिस दस्तावेज के साथ गिरफ्तार किया गया जो जनता के साथ धोखा धड़ी तथा उच्चाधिकारीगण का नाम लेकर फर्जी पुलिस बनकर लागो से अवैध वसूली करने का कार्य करता था, जिससे पुलिस की छवि धूमिल हो रही थी।
उक्त घटना के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों के निर्देशन में थाना सिविल लाइन 02-03-2024 को समय लगभग सुबह 09.15 बजे प्रिंस ढाबा से 50 मीटर दूरी पर बरेली रोड पर जनता में पुलिस वाला बनकर जनता के साथ धोखा धड़ी करने की फिराक में खड़ा था, जिसे थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। जिसके पास से ( उ0प्र0 पुलिस की एक जोडी वर्दी की गर्म शर्ट व पेन्ट , उ0प्र0 पुलिस की एक बैल्ट, कैप ताज लगी हुई , उ0प्र0 पुलिस का बैच एक जोड़ी , एक सीटी डोरी लगी हुई व एक बैल्ट मय चपरास काले रंग के पुलिस बूट मय खाकी जुराब व एक उ0प्र0 पुलिस का परिचय पत्र व 01 मोबाइल फोन व एक कार सेन्ट्रो ) बरामद किये गये।
उक्त अभियुक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0स0- 149/24 धारा 419/420/467/468/171 भादवि पंजीकृत किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

rkpnews@desk

Recent Posts

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

13 hours ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

13 hours ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

13 hours ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

13 hours ago

पानी में डूबी बस्ती, घरों में कैद ग्रामीण, जल निकासी को लेकर फूटा गुस्सा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…

13 hours ago

मोदी-शी-पुतिन की एक मंच पर मौजूदगी से बदलेगी दुनिया की आर्थिक तस्वीर?

ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…

14 hours ago