जल जीवन मिशन के ठेकेदारों के आगे बेबस हैं अफसर गांव वाले भी हैं नाराज

कुछमन गांव में पानी टंकी निर्माण में देरी ग्रामीणों ने शुरू कर दिया है विरोध प्रदर्शन

चंदौली(राष्ट्र की परम्परा)
जिले के सकलडीहा तहसील क्षेत्र में जल जीवन मिशन के तहत हर घर में शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए सरकार करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, लेकिन ज़मीनी हकीकत कुछ और ही है। विकास खंड सकलडीहा के कुछमन गांव में पिछले एक साल से पानी की टंकी का निर्माण अधूरा पड़ा है। इससे नाराज़ ग्रामीणों ने सोमवार को जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार और विभागीय अधिकारी योजना को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। नतीजा यह है कि आज तक गांव में न तो पानी की टंकी बनी और न ही किसी घर में पानी का कनेक्शन दिया गया। ग्रामीणों ने जल जीवन मिशन में हो रही लापरवाही को लेकर कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर से हस्तक्षेप की मांग की है ताकि उन्हें पेयजल संकट से राहत मिल सके।
बताया गया कि विकास खंड के 104 गांवों में टंकी निर्माण का कार्य होना है, लेकिन कुचमन, ईटवा, सकलडीहा सहित कई गांवों में निर्माण कार्य वर्षों से अधर में लटका है। सरकारी अधिकारी व ठेकेदार इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ, तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे। सरकारी अफसरों को समझना चाहिए कि कोई प्रोजेक्ट तय समय में पूरा हो जाए।

rkpnews@desk

Recent Posts

सप्तश्रृंगी सोसाइटी दक्षिण गुजरात के लोगो के लिए बना आदर्श

बारडोली/गुजरात(राष्ट्र की परम्परा)l बारडोली सरदार वल्लभभाई पटेल की कर्मभूमि पुण्य भूमि जो सुरत जिले में…

34 minutes ago

मऊ: Rajesh Agrawal ने मृतक बीएलओ के परिवार को दी ₹15,000 की आर्थिक सहायता

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। मधुबन तहसील क्षेत्र के मित्तूपुर ग्राम की बीएलओ आशा देवी का…

54 minutes ago

महराजगंज: मिर्च के तीखे तेवर से तपी रसोई, फरवरी में दामों ने तोड़ा रिकॉर्ड

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। फरवरी का महीना इस बार आम लोगों के लिए महंगाई का…

59 minutes ago

पुलिस की सख्ती से अपराध नियंत्रण की पहल, देवरिया में चला विशेष मॉर्निंग चेकिंग अभियान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने और नागरिकों में सुरक्षा…

1 hour ago

बलिया: Ghaghara River किनारे सफेद बालू का अवैध खनन तेज, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के घाघरा नदी किनारे स्थित दुहा बिहरा क्षेत्र में इन…

2 hours ago

मऊ: जीवित पति को मृत दिखाकर पत्नी ले रही थी विधवा पेंशन, डीएम से शिकायत

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना रामपुर क्षेत्र अंतर्गत लखनौर गांव के निवासी पवन…

2 hours ago