प्रेक्षक ने सी-विजिल और मीडिया प्रमाणन तथा अनुवीक्षण समिति कक्ष का किया निरीक्षण

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। प्रेक्षक गुरप्रीत कौर सप्रा द्वारा सी–विजिल और मीडिया प्रमाणन और अनुवीक्षण समिति कक्ष का निरीक्षण किया।
प्रेक्षक द्वारा सबसे पहले सी–विजिल का निरीक्षण किया गया। उन्होंने एआर कॉपरेटिव व सी–वीजिल प्रभारी सुनील गुप्ता और सहायक प्रभारी बृजेंद्र शर्मा से सी–विजिल के माध्यम से शिकायत निस्तारण प्रक्रिया की जानकारी ली और एफएसटी टीमों की लोकेशन को देखा। उन्होंने शिकायतों के प्रकार और सर्वाधिक मिलने वाली शिकायतों के बारे में भी पूछा। प्रभारी सी–विजिल ने बताया कि कुल 16 प्रकार की शिकायते सी–विजिल के माध्यम से दर्ज कराई जा सकती हैं। लेकिन सी–विजिल पर सर्वाधिक शिकायतें बिना अनुमति पोस्टर–बैनर लगाने संबंधी प्राप्त हुई हैं, जिनका तय समयसीमा में निस्तारण एफएसटी टीमों द्वारा सुनिश्चित किया गया है।
इसके उपरांत उन्होंने अन्य प्रेक्षकगण के साथ एमसीएमसी का निरीक्षण किया और मीडिया की निगरानी प्रक्रिया के विषय में पूछताछ की। जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी ने बताया कि मॉनिटरिंग सेल द्वारा प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया की निगरानी की जा रही है। सोशल मीडिया में यू–ट्यूब, फेसबुक, ट्विटर और वाट्स एप ग्रुप पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है और इसमें पुलिस साइबर सेल का सहारा भी लिया जा रहा है। प्रेक्षक ने पेड न्यूज के विषय में भी पूछा और निर्देशित किया कि पेड न्यूज पर विशेष निगाह रखें। उन्होंने अब तक प्राप्त पेड न्यूज की जानकारी ली। जिला सूचना अधिकारी ने बताया कि पेड न्यूज का अबतक कोई प्रकरण सामने नहीं आया है। उन्होंने सतर्कता पूर्वक मीडिया की निगरानी और एमसीसी के उलंघन की दशा में जरूरी कार्यवाही का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस प्रेक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा, व्यय प्रेक्षक जितेन्द्र पटेल रविराज खोगरे, पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा, अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, अपर उपजिलाधिकारी मदन मोहन वर्मा, एसडीएम सदर रमेश कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

ट्रक में डस्ट के नीचे छिपाकर बिहार ले जाई जा रही थी शराब, दो गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में…

28 minutes ago

नहरों में रिसाव और अवैध कट तत्काल बंद कराएं : गजेन्द्र मणि त्रिपाठी

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। विकास भवन सभागार में सिंचाई बंधु की बैठक उपाध्यक्ष गजेन्द्र मणि…

37 minutes ago

गांव पहुंची नर्सिंग छात्रों की टीम, बच्चों से बुजुर्गों तक की हुई स्वास्थ्य जांच

स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए ग्रामीणों को किया जागरूक गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ…

43 minutes ago

2022 में BJP की बढ़त, 2024 में SP का पलटवार; 2027 में किसका होगा यूपी?

2027 यूपी विधानसभा चुनाव: 115 सीटों पर सियासी गणित, BJP-SP के मुकाबले में BSP और…

2 hours ago

बरहज CHC में डीएम का औचक निरीक्षण, 10 स्वास्थ्यकर्मी मिले अनुपस्थित; एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश

स्वास्थ्य सेवाओं की जांच कर डीएम ने दिए सख्त निर्देश, मरीजों को बेहतर इलाज और…

3 hours ago

डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

हिसार (राष्ट्र की परम्परा)। डॉ. सत्यवान सौरभ समकालीन हिंदी पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन के…

4 hours ago