मतदाता जागरूकता हेतु कार्यक्रम किया गया आयोजित

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। विकास खण्ड बरहज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप के अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय नदुआ में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई एवं विद्यालय के स्काउट गाइड के बच्चो की सहायता से रंगोली बना कर लोगों को मतदान हेतु जागरूक किया गया। छात्रों एवं अध्यापकों ने गांव में डोर टू डोर भ्रमण करके लोगों को एक जून को ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान करने हेतु प्रेरित किया।


भटनी विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय टेघरा विकास मे जागरूकता रैली, मतदाता शपथ, रंगोली व अन्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्राओं ने रंगोली बनाकर लोगों को मतदान हेतु प्रेरित किया। भलुअनी के कंपोजिट स्कूल तेनुआ चौबे में मतदाता जागरूकता हेतु छात्राओं ने हाथों पर मेहंदी रखकर उसमें चुनाव संबंधी स्लोगन लिखे एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पथरदेवा विकास खंड जोगिरहां गांव मे बीएलओ अभिषेक पांडेय ने ग्राम वासियों को मतदान की शपथ दिलाते हुए उन्हें बिना किसी दबाव के मतदान करने की बात कही। प्राथमिक विद्यालय सिधावें में छात्रों ने मतदाता जागरूकता संबंधित पोस्टर प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।
बैतालपुर ब्लॉक में प्राथमिक विद्यालय तिवई के छात्रों ने ग्राम सभा में मतदाता जागरूकता रैली निकाली एवं स्लोगन पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन कर उसके माध्यम से लोगों को एक जून को मतदान हेतु जागरूक किया।
उपरोक्त कार्यक्रमों में अरुणा मिश्रा, धिमान्शु सिंह मनोज कुमार, राय,अजीत यादव,ओम मिश्रा, राणा प्रताप पाण्डेय, दीपक जायसवाल, संजय प्रजापति, आशुतोष शाह, रश्मि उपाध्याय,रजनी जयसवाल, आशा कुमारी, प्रीति कुमारी, सूर्य प्रकाश मिश्रा एवं अमित कुमार उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

नोएडा पुलिस का बड़ा एक्शन: 52 मुकदमों वाले चार आरोपियों पर शिकंजा, दो को लगी गोली

AI निर्मित पहले लिफ्ट, फिर लूट और सुनसान जगह पर छोड़कर फरार! नोएडा में चार…

27 minutes ago

वोटर लिस्ट में नाम बदलने का विवाद: पीलीभीत के दो SDM पर गिरी गाज, आयोग के सख्त आदेश से मचा हड़कंप

पीलीभीत वोटर लिस्ट में बड़ा खेल! 10,470 मतदाता प्रविष्टियों पर घिरे दो SDM, चुनाव आयोग…

3 hours ago

नवंबर की शुरुआत में ही कांप उठी काशी!

Ai निर्मित घने कोहरे ने रोकी विमानों की उड़ान, 3 फ्लाइट डायवर्ट; घाटों से सड़कों…

3 hours ago

पत्रकार मिलन समारोह में मंत्री ने सुनी पत्रकारों की समस्याएं, कवि सम्मेलन में गूंजती रहीं तालियां

ए.के. शर्मा ने पत्रकारों को दिया समस्याओं के निराकरण का भरोसा, विभिन्न जनपदों से आए…

4 hours ago

‘राहुल PM नहीं, अखिलेश CM नहीं बनेंगे!’ केशव मौर्य के बयान से यूपी में सियासी घमासान

2027 में भाजपा होगी 300 पार - केशव प्रसाद मौर्य लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।…

4 hours ago