बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । पयागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिबियापुर पहाड़वा में नवविवाहिता ने कमरे के अंदर फांसी का फंदा डालकर जीवन लीला समाप्त कर ली है। सूचना पाकर घटनास्थल पर प्रभारी निरीक्षक श्यामदेव चौधरी, चौकी इंचार्ज सुनील वर्मा, पुलिस क्षेत्राधिकारी आनंद कुमार राय, पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया।
थाना अध्यक्ष पयागपुर श्यामदेव चौधरी ने बताया कि अलका रानी पत्नी राम गोपाल तिवारी निवासी ग्राम बड़ागांव थाना हुजूरपुर जनपद बहराइच ने सूचना दिया कि मेरी लड़की क्रांति उम्र करीब 19 वर्ष की शादी करीब 02 माह पहले किशन दुबे पुत्र शिवदास निवासी ग्राम बीबियापुर दाखिला पहड़वा थाना पयागपुर जनपद बहराइच के साथ हुआ था, दहेज की मांग को लेकर मेरी लड़की को उसका पति प्रताड़ित कर रहा था,जिससे आज क्रांति अपने ससुराल में कमरे के अंदर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है, सूचना के आधार पर मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए बहराइच भेजा गया है पीएम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का असर अब भारत में…
मुंगरा बादशाहपुर (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय थाना क्षेत्र के मोहल्ला नईगंज (पुराना डाकखाना गली) में…
भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्र के कालीचरण घाट पर पेयजल समस्या और पर्यावरण संरक्षण को…
सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। थाना क्षेत्र के ग्राम कठौरा में फरार चल रहे आरोपी…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के मगहर स्थित नेशनल…
राष्ट्रीय राजमार्ग पर फिर हादसा, लापरवाही और ओवरस्पीडिंग पर उठे सवाल महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।…