माहुल बाजार में पीस कमेटी की बैठक संपन्न

थानाध्यक्ष ने शांति बनाये रखने के लिए किया अपील

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
फूलपुर तहसील के नगर पंचायत माहुल की पुलिस चौकी पर रविवार को मोहर्रम और कांवड़ यात्रा के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक आयोजीत किया गया।
इस दौरान नवागत थाना प्रभारी अहरौला सुनील कुमार दुबे ने नागरिकों को त्योहार पर शांति और सौहार्द बनाये रखने की अपील किया ।
पीस कमेटी की बैठक में सम्भ्रांत नागरिकों से थाना प्रभारी अहरौला सुनील कुमार दुबे ने कहा कि सावन का पवित्र माह में कांवड़ यात्रा निकाली जा रही है, और इसी बीच मोहर्रम का त्योहार भी शुरू हो रहा। दोनो ही त्योहार ईश्वर के प्रति त्याग और समर्पण को दर्शाता है ,अतः इस अवसर पर लोग शांति और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अपनी अपनी आस्था के अनुसार पूजा और इबादत करें । थानाध्यक्ष ने आगे कहा कि पूजा पाठ या इबादत में कोई भी व्यवधान अगर किसी भी उपद्रवी के द्वारा किया जाता है , तो पुलिस बर्दाश्त नहीं करेगी। शांति और सुरक्षा पुलिस की पहली प्राथमिकता है। इसमे किसी भी प्रकार का व्यधान बर्दास्त नही किया जाएगा । शांति और सुरक्षा में खलल डालने वालो को बख्सा नही जाएगा ,उसके ऊपर कठोर कार्यवाही की जाएगी । माहुल नगर पंचायत के चेयरमैन लियाकत अली ने कहा कि सभी लोग एक दूसरे के धर्म का सम्मान करें ,जिससे नगर और आस पास के गांवों में शांति बनी रहे । कोई भी दिक्कतों तत्काल प्रशासनिक अमला को तत्काल सूचना दे ,भ्रामक अफवाहों से बचे । जिससे शांति और सुरक्षा बनी रहे ।
इस मौके पर चेयरमैन माहुल लियाकत अली, नसीम अहमद, अरशद जागापुर, विजय शंकर पाण्डेय,राघवेंद्र यादव, राजन गुप्ता, नजरे आलम,सुजीत जायसवाल आंसू आदि मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

तमस से कॉकरोच तक…!

नफरत की राजनीति पर तीखा प्रहार, लोकतंत्र बचाने का आह्वान सत्य, विवेक और मानवीय मूल्यों…

4 hours ago

जलते पुतले, बढ़ते रावण: दशहरे का बदलता अर्थ

पुतलों का दहन नहीं, मन और समाज में छिपी बुराइयों का संहार ही दशहरे का…

4 hours ago

मिठाई ताजा या पुरानी? काउंटर पर ‘टुडे’ लिखा, खाद्य सुरक्षा विभाग से जवाब मांग रहे सवाल

देवरिया में मिठाई की दुकानों पर ‘टुडे’ का खेल! पुरानी मिठाई को ताजा बताकर बेचने…

9 hours ago

₹2 के चक्कर में रेस्टोरेंट पर ₹1.06 लाख की मार! ₹18 की बोतल ₹20 में बेचना पड़ा भारी

ग्राहक के दो रुपये लौटाने से इनकार पड़ा महंगा, उपभोक्ता आयोग का बड़ा आदेश; जानिए…

9 hours ago