अभ्युदय कोचिंग संस्थान देवरिया के ऊर्जावान छात्र -छात्राएं हुए मार्गदर्शित

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
जी आई सी देवरिया में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनांतर्गत संचालित अभ्युदय कोचिंग संस्थान देवरिया में सैकड़ों छात्र छात्राओं को जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने अपने अनुभव साझा किया। साथ ही यूपीएससी, यूपीपीएससी तथा अन्य परीक्षाओं में सफलता के लिए मूलमंत्र दिए।
जिलाधिकारी ने यूपीएससी / यूपीपीएससी परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र छात्राओं के जिज्ञासा तथा उनके अनेक प्रश्नों का समाधान भी किया। सिविल सेवा परीक्षा के तीनों चरणों प्रारंभिक परीक्षा मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में अधिक से अधिक अंक लाने के लिए छात्रों को टिप्स दिए। कुछ छात्रों के प्रश्न यू पी एस सी मुख्य परीक्षा में वैकल्पिक विषय को लेकर था। इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि उन्हें वह वैकल्पिक विषय चयन करना चाहिए जो सर्वाधिक रुचिकर हो। जिलाधिकारी ने पूर्व राष्ट्रपति ए पी जे अब्दुल कलाम के वाक्य छात्रों के समक्ष रखते हुए कहा कि “सपने ऊंचे देखो और उसे पूरा करने के लिए जी जान से लग जाओ” एक विद्यार्थी के बेहतर निबंध और उत्तर लेखन शैली के प्रश्न के उत्तर में जिलाधिकारी ने कहा कि “आपको विषय की अच्छी जानकारी और ऑनेस्ट (ईमानदारी) रहना अत्यंत आवश्यक है।” एक अन्य छात्र के करेंट अफेयर्स के प्रश्नों की तैयारी के प्रश्न पर जिलाधिकारी ने करेंट अफेयर्स के लिए समाचार पत्र का नियमित अध्ययन आवश्यक बताया। साथ ही उन्होंने एक छात्र के प्रश्न का उत्तर देते समय यह भी कहा कि “आई ए एस की तैयारी करते समय प्लान बी ( अन्य विकल्प) अवश्य बना कर रखना चाहिए”। जिलाधिकारी ने भगवान श्री कृष्ण के विभूति दर्शन के सप्तम अध्याय में अर्जुन को दिए उपदेश का वर्णन करते हुए, छात्रों को अपने व्यक्तित्व को निखारने का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। अंत में जिलाधिकारी ने छात्रों की सफलता के लिए शुभकामना और आशीष देने के साथ अपनी वाणी को विराम दिया। इसके बाद जी आई सी के प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा ने भी छात्रों को सफल होने के लिए मार्गदर्शन और अपना अनुभव साझा किया तथा अपनी शुभकामना और आशीष प्रदान किया। अभ्युदय कोचिंग संस्थान में यूपीएससी / यूपीपीएससी, सी डी एस एन डी ए एस एस सी टेट/सीटेट, नीट / जी इत्यादि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी अनुभवी एवं सफल शिक्षकों द्वारा निःशुल्क कराई जाती है।
अभ्युदय कोचिंग संस्थान देवरिया के छात्रों और उनके अभिभावकों के लिए वरदान साबित हो रहा है। छात्रों और उनके अभिभावकों का कहना है कि छात्रों के कोचिंग के लिए जो सुविधा और दिशा निर्देश दिल्ली और प्रयागराज जैसे बड़े शहरों में लाखों रुपए फीस देकर प्राप्त होती है, वह उन्हें अपने ही शहर में शासन प्रशासन तथा अनुभवी शिक्षकों द्वारा निःशुल्क प्राप्त हो रही है। संस्थान में समय- – समय पर प्रारंभिक परीक्षा का टेस्ट तथा मुख्य परीक्षा का उत्तर लेखन भी शिक्षकों द्वारा कराया जाता है साथ ही साक्षात्कार में सफल होने तथा छात्रों में आत्मविश्वास का संचार करने और उन्हें ऊर्जावान बनाए रखने के लिए समय समय पर आई ए एस आई पी एस और पी सी एस अधिकारी अभ्युदय कोचिंग के – छात्रों को मार्गदर्शित करते हैं ।
कार्यक्रम का संचालन अभ्युदय कोचिंग संस्थान देवरिया के कोर्स कोऑर्डिनेटर नीतीश कुमार राय तथा संजय कुमार मिश्रा के निर्देशन में हुआ, जिसमें संस्थान के कुछ प्रमुख शिक्षक अजीत कुमार सिंह, प्रवीण कुमार यादव और अजय प्रताप सिंह आदि उपस्थित थे।

rkpnews@desk

Recent Posts

घर की सफाई करते समय महिला को सांप ने डसा, अस्पताल पहुंचते ही तोड़ा दम; तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)। तहबरपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में सोमवार को एक दर्दनाक…

54 minutes ago

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से पुलिस ने बढ़ाया सुरक्षा का भरोसा

मॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों से किया संवाद, बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी देवरिया…

3 hours ago

रामलीला में गूंजा धर्म और पराक्रम का संदेश, श्रीराम के बाणों से कुंभकर्ण का अंत

फोटो goo कुंभकर्ण वध और इंद्रजीत यज्ञ विध्वंस की लीला ने दर्शकों को किया भावविभोर,…

5 hours ago

दशहरा 2026 फैशन: साड़ी-लहंगे से हटकर पहनें ये 4 स्टाइलिश इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स

दशहरा पर पहनें ट्रेंडी इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स, सादगी में दिखेंगी सबसे खूबसूरत प्रस्तुति: चन्द्र प्रभा…

5 hours ago

सर्दियों में गीजर ऑन करने से पहले सावधान! इन गलतियों से हो सकता है नुकसान

4 महीने से बंद पड़ा गीजर चालू करने से पहले जरूर करें ये 5 काम,…

5 hours ago