नवागत जिलाधिकारी ने किया कार्यभार ग्रहण

कलेक्ट्रेट के कार्यालयों, पटलों-अनुभागों का किया निरीक्षण करते हुए पत्रावलियों का सुव्यवस्थित रख-रखाव, साफ-सफाई का दिया निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने जिलाधिकारी संत कबीर नगर का पदभार ग्रहण करने के उपरान्त कलेक्ट्रेट स्थित सभी कार्यालय, पटलों व अनुभागों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नवागत जिलाधिकारी ने सम्बंधित कार्यालयाध्यक्ष एवं पटल सहायकों से उनके कार्यो एवं जिम्मेदारियों की जानकारी प्राप्त करते हुए पत्रावलियों का सुव्यवस्थित रख रखाव, कार्यालय की साफ-सफाई सहित जनसामान्य से जुड़े कार्यो का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि/रा) जय प्रकाश, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चन्द्रेश कुमार सिंह उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान नवागत जिलाधिकारी ने डीएम कोर्ट, एनआईसी कक्ष, प्रशासनिक अधिकारी कक्ष, राजस्व सहायक कक्ष, ईआरके, शिकायत-डिस्पैचर कक्ष, अभिलेखागार, पब्लिक काउंटर, भूलेख अनुभाग, न्याय सहायक कक्ष, ई-डिस्ट्रिक्ट, कंट्रोल रूम, एलएसी कक्ष, शस्त्र लिपिक, राजस्व अभिलेखागार, मुख्य राजस्व लेखाकार कक्ष, जिला आपदा नियंत्रण कक्ष, बन्दोबस्त अधिकारी कार्यालय सहित अन्य पटल-अनुभागों का स्थलीय निरीक्षण किया एवं संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को आवश्यक मार्गदर्शन दिए।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी खलीलाबाद शैलेश दूबे, अपर उप जिलाधिकारी उत्कर्ष श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी न्यायिक मेंहदावल डा. सुनील कुमार, प्रशासनिक अधिकारी/नाजिर बद्री प्रसाद, प्रशासनिक अधिकारी कलेक्ट्रेट योगेश चौधरी, ओसीडी राकेश कुमार, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

हत्या मामले का आरोपी चाकू सहित गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली…

33 minutes ago

डिजिटल और पेपरलेस होगी जनगणना 2027, तैयारियां तेज

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना 2027 के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों…

34 minutes ago

सपा कार्यकर्ताओ ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)सोमवार को समाजवादी पार्टी बरहज के पूर्व प्रत्याशी मुरली मनोहर जायसवाल के नेतृत्व…

35 minutes ago

देवरिया में समाजसेवी पर जानलेवा हमला, फर्जी डिग्री वाले अस्पतालों की शिकायत के बाद बवाल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में कथित रूप से फर्जी डिग्री के सहारे संचालित निजी…

43 minutes ago

लक्ष्मीबाई महिला सम्मान कोष योजना के तहत लंबित मामलों के जल्द निस्तारण के निर्देश

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)।महिलाओं और बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा और उन्हें न्याय दिलाने के…

1 hour ago

देवरिया में मिशन शक्ति अभियान के तहत कॉलेज और मंदिर परिसरों में जागरूकता कार्यक्रम

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)।महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य…

1 hour ago