नवागत एसपी ने थाना समाधान दिवस पर सुनी फरियादियों की फरियाद

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।नवागत पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने जिले की कमान संभालते ही थाना समाधान दिवस पर थाना सिन्दुरिया में पिड़ितो की फरियाद सुनी । मौके पर आये कुल 10 प्रार्थना पत्रो मे से 02 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया तथा शेष को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा निर्देशित किया गया कि जमीन सम्बंधी सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की टीमों द्वारा संयुक्त रुप से प्रकरण का निस्तारण किया जाए, जिससे फरियादियों को अलग-अलग भटकना न पड़े तथा प्रकरणों का त्वरित व न्यायपूर्ण निस्तारण हो सके। पुलिस अधीक्षक द्वारा जमीन सम्बंधी थाना स्तर, आइजी आर एस या अन्य सभी माध्यमों से प्राप्त प्रार्थना पत्रों को थाना समाधान दिवस रजिस्टर में अंकित करने एवं समाधान दिवस पर दोनों पक्षों को बुलवाकर पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम द्वारा निस्तारित किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान थानाध्यक्ष मनीषा सिंह,अखिलेश कुमार यादव,प्रवीण कुमार सिंह,रामचरण सरोज,रामरतन यादव,मृत्युंजय पांडेय सहित समस्त ग्राम सभाओं के हल्का लेखपाल व राजस्व निरीक्षक मौजूद रहें।

rkpnews@somnath

Recent Posts

गोरखपुर में 24 केंद्रों पर होगी उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा

14 व 15 मार्च को दो पालियों में कुल 36 हजार परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, प्रशासन…

2 hours ago

एलपीजी सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जनपद में उपभोक्ताओं…

2 hours ago

सदर तहसील सभागार में कानूनगो-लेखपाल को क्रॉप कटिंग का प्रशिक्षण

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)सदर तहसील सभागार में कृषि सांख्यिकी एवं फसल उत्पादन के सही आकलन को…

2 hours ago

रमजान के बाद खुशियों की सौगात लेकर आती है ईद-उल-फितर

भाई-चारा, इंसानियत और जरूरतमंदों की मदद का देता है पैगाम महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। रमजान…

3 hours ago

युवाओं के लिए सुनहरा मौका: महराजगंज में लगेगा मेगा क्रेडिट कैंप

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत 5 लाख तक ब्याज मुक्त ऋण, 18 व…

3 hours ago

एनएसएस के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का समापन, स्वयंसेवकों ने दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश

महिला सशक्तिकरण, नशा मुक्ति व पर्यावरण संरक्षण पर चलाए अभियान महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। डॉ.…

3 hours ago