किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन की मासिक बैठक हुई संपन्न

गोण्डा। (राष्ट्र की परम्परा)10 अक्टूबर..क्षेत्र के किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर रविवार को भारतीय किसान यूनियन की मासिक बैठक कैंप कार्यालय भोपतपुर में संपन्न हुई । बैठक की अध्यक्षता भाकियू जिलाध्यक्ष दीपक वर्मा और संचालन जिला महासचिव लवकुश कुमार ने किया। बैठक में किसानों के मुद्दे पर चर्चा हुई। उपस्थित जिला अध्यक्ष दीपक वर्मा ने कहा किसानों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

भारतीय किसान यूनियन संगठन से जुड़कर कई किसानों ने ली सदस्यता

इस बैठक में साथ ही मनकापुर ब्लॉक का गठन किया गया, जिसमें राजकिशोर निवासी चांदपुर माफी को मनकापुर ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया। वहीं जिला अध्यक्ष व तहसील अध्यक्ष की सहमति से मैराज शेख निवासी ककरघटा को तहसील सचिव के पद पर मनोनीत किया गया और जिला महासचिव और ब्लॉक अध्यक्ष छपिया के सहमति से ब्लॉक उपाध्यक्ष अरविंद कुमार कनौजिया को मनोनीत किया गया। वहीं पर भाकियू जिलाध्यक्ष दीपक वर्मा द्वारा किसानों की समस्याओं पर कुछ अहम मुद्दों का निर्णय लिया गया।

संगठन की मजबूती के लिए सदस्यता अभियान चलाना आवश्यक- जिला महासचिव लवकुश कुमार

जिसमें जिला अध्यक्ष ने कहा कि किसानों का गन्ना तौल शुरू होने से पहले मिल का निरीक्षण किया जाएगा जिससे किसानों की मील संबंधित समस्याओं का निराकरण किया जाए। संगठन के जिला महासचिव लवकुश कुमार ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सदस्यता अभियान चलाना आवश्यक है और संगठन का विस्तार तभी संभव है जब ज्यादा से ज्यादा लोग हमसे जुड़ेंगे। जिला कोषाध्यक्ष दिलीप यादव यादव ने कहा कि प्राकृतिक आपदा पर किसानों के जो फसलों का नुकसान हुआ उसका सरकार मुआवजा दे। अगर सरकार मुआवजा नहीं देती है तो उसके लिए भाकियू द्वारा उपजिलाधिकारी मनकापुर को ज्ञापन सौंपा जाएगा। बैठक में जिलाअध्यक्ष दीपक वर्मा, जिला महासचिव लवकुश कुमार, जिला कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार, मनकापुर तहसील अध्यक्ष दिनेश कुमार, छपिया ब्लाक अध्यक्ष राजेश कुमार उर्फ गुड्डू, छपिया ब्लाक उपाध्यक्ष अरविंद कुमार कनौजिया, मनकापुर ब्लॉक अध्यक्ष राज किशोर यादव, मनकापुर तहसील सचिव मैराज शेख सहित अनेकों किसान उपस्थित रहे।

संवाददाता गोण्डा..

parveen journalist

Recent Posts

महाराणा प्रताप जयंती समारोह ने जगाई राष्ट्रभक्ति और एकता की अलख

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। वीरता, स्वाभिमान और मातृभूमि के प्रति समर्पण के प्रतीक महाराणा प्रताप…

7 hours ago

प्रेमिका से शादी की मांग को लेकर युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, गांव में मचा हड़कंप

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के बखिरा थाना क्षेत्र के एक गांव में…

19 hours ago

राष्ट्रभक्ति, स्वाभिमान और शौर्य के प्रतीक महाराणा प्रताप का 486वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया

युवाओं से महाराणा प्रताप के आदर्शों को जीवन में उतारने का किया गया आह्वान महराजगंज(राष्ट्र…

19 hours ago

जनसंघर्ष से सत्ता के शिखर तक : सुवेंदु अधिकारी की राजनीतिक यात्रा

नवनीत मिश्र नव नियुक्त मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी का नाम आज पश्चिम बंगाल की राजनीति में…

19 hours ago

अटल बिहारी बाजपेयी प्रेक्षागृह में मनाई गई महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती

ओमनी इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के…

19 hours ago

रेल प्रबंधक ने वाराणसी सिटी स्टेशन का गहन निरिक्षण किया

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन ने शनिवार 09 मई,2026 को पूर्वाह्न…

19 hours ago