डीएम ने सीएचसी पथरदेवा का किया औचक निरीक्षण, संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने का निर्देश

देवरिया। राष्ट्र की परम्परा
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरदेवा का औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान चार कर्मी अनुपस्थित मिले।
निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी दोपहर 12:30 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच अस्पताल में भर्ती मरीजों के विषय में जानकारी ली। वहां मौजूद मेडिकल ऑफिसर ने बताया कि पिछले 2 दिन से सीएचसी में किसी भी गर्भवती महिला की डिलीवरी नहीं हुई है और न ही कोई मरीज भर्ती है। इस पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त की और संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने का निर्देश दिया। निरीक्षण में अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे व कर्मचारियों की हाजिरी के लिए लगी बायोमेट्रिक मशीन भी खराब मिली।उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए शीघ्र ठीक कराने का निर्देश दिया। अस्पताल परिसर में स्थित महिला शौचालय में स्क्रेप रखा मिला जिससे प्रतीत हो रहा था कि शौचालय का उपयोग नहीं किया जाता है। इसके पश्चात डीएम ने उपस्थिति पंजिका की जांच की, जिसमें चार कर्मचारी चंद्रशेखर कुशवाहा, राजू, नदीम अख्तर तथा शमशाद अहमद अनुपस्थित मिले। इन सभी से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। फील्ड में जाने वाले कर्मचारियों की आवाजाही दर्ज करने वाला मूवमेंट रजिस्टर भी नहीं मिला। डीएम ने दवा वितरण पंजिका, ओपीडी पंजिका देखा। उन्होंने मरीज और उनके तीमारदारों से संवाद कर अस्पताल की व्यवस्थाओं के विषय में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, एमओआईसी प्रभात रंजन मौजूद रहे।जिलाधिकारी ने पथरदेवा ब्लॉक मुख्यालय के निकट भेलीपट्टी में पीडब्ल्यूडी के निर्माणाधीन गेस्ट हाउस का निरीक्षण भी किया। उन्होंने गेस्ट हाउस को गुणवत्ता व समयबद्धता के साथ पूर्ण करने का निर्देश दिया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

19 hours ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

21 hours ago

चार महीने पहले मिली थी थाने की कमान, अब थानेदार सूर्यप्रकाश सिंह की मौत से सन्नाटा

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में वाल्टरगंज थाना प्रभारी सूर्यप्रकाश सिंह…

1 day ago

कड़वाहट के बीच संवाद

रिश्तों में रूठापन हो,बातों में तल्ख़ी आती है,दिल के किसी कोने मेंमिलने की आस जगाती…

2 days ago

नेपाल सैलाब के बाद नहीं थम रहे आंसू, मलबे से उठ रही दुर्गंध; अपनों की तलाश में भटक रहे परिवार

नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और सैलाब के बाद तबाही का मंजर…

2 days ago

प्याज-चीनी की महंगाई से बढ़ी रसोई की चिंता, क्या बफर स्टॉक बनेगा किसान-उपभोक्ता संतुलन का समाधान?

रसोई में महंगाई का तड़का: प्याज 70 रुपये पार, चीनी की तेजी ने बढ़ाई चिंता;…

3 days ago