बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। विधायक सिकन्दरपुर मो०जियाउद्दीन रिजवी द्वारा लगातार क्षेत्र के विकास का नया आयाम स्थापित किया जा रहा है। मो० रिजवी की मंशा है कि क्षेत्र के अधिकाधिक गांवों में विकास की भरपूर किरण पहुंचाई जाये। सोमवार को समाजवादी पार्टी के कैंप कार्यालय पर मासिक बैठक के बाद विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास विधायक मो०जियाउद्दीन रिजवी के द्वारा किया गया।लगभग पांच करोड़ की लागत से दर्जनों गांवों में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। विधायक निधि से विधानसभा क्षेत्र केखरीद,काजीपुर, बहादुरा,अहिरौली, जिगरसंड,शाहुलाई सहरोजा,पहराजपुर, रत्सी,तेंदुही ,भूराडीह, बाछापार,गौरी, खेजुरी,रक्सा,हरदीया,भीम हर,कोथ,भडिकरा, भरथांव, सिकिया,कुन्डीडीह,माल्दह,सिवान कला में विकास कार्य का शिलान्यास किया गया एवं पूर्वांचल विकास निधि से मेउली,सरया,कड़सर,गंगाकिशोर,ननहूल,जमुई,हाथौज,सीकिया, जनुवान,सिवान कला,में विकास कार्यों की आधार शीला विधायक मो०जियाउद्दीन रिजवी द्वारा रखी गई।
अपने सम्बोधन में मो०रिजवी ने कहा कि मेरा लक्ष्य क्षेत्र के प्रत्येक गांव में विकास कार्य कराना है। मेरा प्रयास है कि कोई भी गांव विकास से अछूता न रहे ।एक प्रश्न के जवाब उन्होंने कहा कि जिले में अपराध की बेतहाशा वृद्धि हुई है।अब लोगों को घर से अगवा किया जा रहा है कमोवेश पूरे प्रदेश की यही हाल है।पुलमाल में आतंकी निर्दोष लोगों की निर्मम हत्या किए है,पाकिस्तान अपनी आदत से बाज नहीं आएगा।समय आ गया है कि पाकिस्तान को उसी की भाषा में जबाव दिया जाए।पूरा विपक्ष सरकार के साथ है। कहा कि भारत की एक सौ चालीस करोड़ जनता निर्दोष लोगों की हत्या का बदला लेना चाहती है।
इस मौके पर राम जी यादव, डॉ मदन राय,भीष्म यादव,प्रेमप्रकाश राय, अनंत मिश्रा,नंदू चौहान,संजय यादव,देव नारायण यादव,ह्रदय यादव,जितेश वर्मा,छात्र नेता अजीत पासवान,मन्नान साहब,राजू यादव,विनोद राम,तारिक अजीज,धनंजय सिंह,खुर्शीद आलम, विरु राय राजकुमार वर्मा सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
Rajouri Encounter: Indian Army ने मंगलवार तड़के Rajouri district में Line of Control (एलओसी) पर…
पश्चिम एशिया में United States–Iran तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल…
पश्चिम एशिया में जारी भीषण तनाव के बीच Iran से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई…
Israel-US Iran War: Israel-United States और Iran के बीच बढ़ते युद्ध जैसे हालात ने भारत…
वॉशिगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने Iran पर हालिया अमेरिकी सैन्य…
पहचान बनी पहेली, हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद…