थाना सलेमपुर पुलिस द्वारा गुम हुई बच्ची को बरामद कर परिजनों को किया गया सुपुर्द

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। खुर्शीद अहमद पुत्र स्व0 रज्जाक खान निवासी करवल्ला मझौलीराज थाना सलेमपुर जनपद देवरिया द्वारा थाना सलेमपुर में तहरीर देकर अवगत कराया कि उनकी 02 वर्षीय नातीन दरवाजे के समाने खेलते समय गायब हो गयी । उक्त तहरीर के आधार पर थाना सलेमपुर में मु0अ0सं0- 115/25 धारा 137(2) बी0एन0एस0 का अभियोग पंजीकृत कर क्षेत्राधिकारी सलेमपुर एवं थाना सलेमपुर पुलिस तथा अन्य थानों की पुलिस द्वारा फोटो के माध्यम से बच्ची की तलाश की जा रही थी। बच्ची की तलाश हेतु थाना सलेमपुर एवं अन्य थानों द्वारा अपने अपने क्षेत्रान्तर्गत सीसीटीवी फोटेज की भी जांच की जा रही थी । एक युवक आविद अंसारी जो अपने मित्र को रेलवे स्टेशन सलेमपुर छोड़ने के लिए आया था उसके द्वारा एक अज्ञात बच्ची को स्टेशन पर खेलते हुए देखा तो उसके द्वारा आस-पास के लोगों से पूछताछ किया गया किन्तु किसी भी व्यक्ति के द्वारा उक्त बच्ची की पहचान नहीं की गयी तब आविद अंसारी बच्ची को अपने साथ अपने भाई के ससुराल टीकमपार थाना भाटपार रानी लेकर चला गया और वहां से बच्ची की पहचान हेतु फोटो फेसबुक पर पोस्ट कर दी गयी पुलिस द्वारा फेसबुक पर पोस्ट बच्ची का फोटो की पहचान करायी गयी तो उक्त गुमशुदा बच्ची खुर्शीद अहमद की नातीन ही थी तत्पश्चात सलेमपुर पुलिस द्वारा आविद अंसारी के भाई के ससुराल टीकमपार थाना भाटपार रानी जनपद देवरिया जाकर बच्ची को सकुशल बरामद कर थाना सलेमपुर लाकर परिजनों को सुपुर्द किया गया ।इस प्रकार थाना सलेमपुर पुलिस द्वारा गुमशुदा बच्ची को 17 घण्टे के अन्दर बरामद कर बच्ची को सकुशल उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया, सलेमपुर पुलिस द्वारा किये गये इस सराहनीय कार्य की बच्ची के परिजनों द्वारा भूरी-भूरी प्रशंसा की गयी ।

Karan Pandey

Recent Posts

होली पर मातम: Amethi जिले में 7 मौतें, 11 घायल; हादसों ने छीन लीं खुशियां

अमेठी (राष्ट्र की परम्परा)। रंगों और उमंग का पर्व होली इस बार Amethi जिले के…

8 hours ago

होली पर दर्दनाक हादसा: Rohtak में कार-बाइक टक्कर से 4 युवकों की मौत

रोहतक (राष्ट्र की परम्परा)। होली के दिन हरियाणा के Rohtak में एक बड़ा सड़क हादसा…

8 hours ago

Sri Lanka के पास ईरानी जहाज पर हमला: 78 घायल, 101 लापता; समुद्र में बड़ा बचाव अभियान

कोलंबो (राष्ट्र की परम्परा)। Sri Lanka के दक्षिणी तट के पास समुद्र में बुधवार को…

9 hours ago

BJP Rajya Sabha Candidate List 2026: बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की पहली सूची, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा को टिकट

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। देशभर में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो…

11 hours ago

Manama में फंसे तेलुगु परिवार, युद्ध के बीच बढ़ी चिंता

US–Israel–Iran War के बीच बहरीन की राजधानी Manama में घूमने गए तेलंगाना और आंध्र प्रदेश…

12 hours ago

रंग-बिंबों की होली

• नवनीत मिश्र फागुन आया तो लगाजैसे सरसों के खेतों नेपीली धूप ओढ़ ली हो।…

12 hours ago