Categories: मऊ

लोहे की राड से घायल कर बदमाशों ने व्यापारी से सोने की चेन सहित 2 लाख की लूट

रतनपुरा/मऊ (राष्ट्र की परम्परा)
राइस मिल संचालक ओंकार नाथ गुप्ता को बुधवार की देर सांय काल रतनपुरा बाजार से घर जाते समय बदमाशों ने बुरी तरह घायल कर 196000 नगद एवं सोने की चैन छीन आराम से फरार हो गए। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष हलधरपुर क्षेत्राधिकारी मधुबन, अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक एवं जनपद की एसओजी टीम मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई ।
बुधवार की रात्रि लगभग 12 बजे उपचार के बाद होश में आने पर ओमकार नाथ गुप्ता ने थानाध्यक्ष हलधरपुर को लिखित तहरीर देकर कहा है कि मैं ओमकार नाथ गुप्ता हलधरपुर थाना क्षेत्र के कुडसर ग्राम पंचायत का निवासी हूं । अपने गांव में ही राइस मिल चलाता हूं बुधवार को रतनपुरा बाजार में तगादा करने आए थे और देर सांय बाइक से अपने घर वापस लौट रहा था कि, जैसे ही मेरी बाइक इटैली ग्राम पंचायत और अमरपुरा के बीच में सुनसान सड़क पर पहुंचा कि पहले से खड़े चार बदमाशों ने राड से पीछे से मेरे सर पर प्रहार कर दिया। प्रहार होते ही मैं बुरी तरह घायल होकर सड़क पर गिरकर तड़पने लगा। गिरने के बाद बदमाशों ने मुझे बुरी तरह मारपीट कर अधमरा कर दिया । मेरे सर में 18 टांके लगे हैं, हाथ भी टूट गया है। मुझे पूरी तरह अधमरा करने के बाद बदमाशों ने बैग में रखा एक लाख छानबे हजार 196000 नगद एवं गले की सोने की चेन लेकर अपने बाइक से तेज गति से फरार हो गए । कुछ देर बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने जब अधमरा अवस्था में मुझे देखा तो परिजनों को सूचित किया और मुझे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोगापुर रतनपुरा पहुंचा जहां मेरा प्राथमिक उपचार हुआ इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
बृहस्पतिवार को ओंकार नाथ गुप्ता उपचार हेतु जिला चिकित्सालय गए जहां उनका उपचार चल रहा है । इस संबंध में थानाध्यक्ष हलधरपुर राजेश प्रभाकर का कहना है कि यह मामला सिर्फ मारपीट का है छिनैती का नहीं है ।

rkp@newsdesk

Recent Posts

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ: मनोज सिन्हा ने की प्राण प्रतिष्ठा

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया: षष्ठम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब…

3 hours ago

शिक्षा का अधिकार 2026: प्रथम चरण की लॉटरी में 519 बच्चों का चयन

कुशीनगर में RTE ऑनलाइन लॉटरी में बच्चों को निजी विद्यालयों में मिला मुफ्त प्रवेश कुशीनगर…

5 hours ago

बरहज स्टेशन करे पुकार पानी शौचालय दे सरकार – कांग्रेस

ब्रिटिश कॉल मे व्यापार के लिए बना रेलवे स्टेशन हाल्ट मे तब्दील -रविप्रताप सिंह बरहज/देवरिया(राष्ट्र…

5 hours ago

मतदाता सूची संशोधन हेतु विशेष अभियान दिवस घोषित

22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, मतदाता सूची में नाम जोड़ने का सुनहरा अवसर कुशीनगर…

6 hours ago

देवरिया में झपटमारी गैंग का पर्दाफाश

4 शातिर गिरफ्तार, माल व 2 बाइक बरामद देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया में झपटमारी…

6 hours ago

पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों को स्वरोजगार व डिजिटल सशक्तिकरण की दी गई जानकारी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षी विकास खंड बघौली में पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के…

6 hours ago