कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के प्रभारी मंत्री एवं राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न विभागों की विकास योजनाओं व कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित करने, प्रचार-प्रसार बढ़ाने और जनप्रतिनिधियों से समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए।बैठक में पीएम किसान सम्मान निधि, विद्युत आपूर्ति, उद्यान एवं कृषि योजनाएं, पेंशन योजनाएं, निपुण भारत, ऑपरेशन कायाकल्प, सीएम/पीएम आवास योजना सहित कई कार्यक्रमों की प्रगति पर चर्चा हुई। मंत्री ने जनसुविधाओं को प्राथमिकता देने और अधिकारी-कर्मचारियों को संवेदनशीलता से कार्य करने को कहा।इस अवसर पर विभिन्न लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक व चाबियां भी वितरित की गईं। अंत में पूर्व सीएमओ डॉ. अनुपम भास्कर को श्रद्धांजलि दी गई।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क )पुलिस दुर्घटना उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद में एक दर्दनाक…
औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। जनसामान्य को सरकारी योजनाओं और निःशुल्क कानूनी सहायता का लाभ दिलाने…
देवरिया में श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का भव्य आयोजन, तृतीय दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का जनसैलाब…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)आगामी धार्मिक और सांस्कृतिक पर्वों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न…
आईजीआरएस शिकायत पर निरीक्षण करने पहुँचे दरोगा से नोकझोंक, देवरिया में पुलिस-जनसंवाद पर फिर उठे…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। )7समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भलुअनी से बरहज तहसील…