मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर होगा “सवा सेर गेहूं” का मंचन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महान कथाकार मुंशी प्रेमचंद की जयंती के अवसर पर नाट्य संस्था रंगाश्रम गोरखपुर द्वारा 31 जुलाई, गुरुवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम बेतियाहाता स्थित मुंशी प्रेमचंद पार्क में आयोजित होगा।
गुरुवार सुबह 8:00 बजे मुंशी प्रेमचंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इसके पश्चात 8:30 बजे उनकी प्रसिद्ध कहानी “सवा सेर गेहूं” पर आधारित नाटक का मंचन किया जाएगा। इस नाटक का निर्देशन रंगकर्मी के. सी. सेन द्वारा किया गया है।
संस्था के सचिव के. सी. सेन ने बताया कि यह आयोजन मुंशी प्रेमचंद के साहित्यिक योगदान को याद करने और नई पीढ़ी तक उनकी रचनाओं को पहुंचाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
नगरवासियों और साहित्य-प्रेमियों से इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है।

Editor CP pandey

Recent Posts

वैशाली नाव हादसा: बीच पानी में पलटी नाव, मासूम बच्चियों समेत 13 की मौत से दहला गांव

वैशाली में नाव पलटने से बड़ा हादसा: 13 लोगों की मौत की खबर, मासूम बच्चियों…

48 minutes ago

ममता बनर्जी की सुरक्षा में चूक या सियासी विवाद? चाकू बरामद होने के दावे से बंगाल की राजनीति गर्म

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पश्चिम बंगाल की पूर्व…

56 minutes ago

आज का इतिहास: 14 अक्टूबर की ऐतिहासिक घटनाएं, जन्मदिन और पुण्यतिथि

14 अक्टूबर का इतिहास: जानिए आज की प्रमुख घटनाएं, महान व्यक्तित्वों के जन्म और पुण्यतिथि…

1 hour ago

रामलीला में गूंजा श्रीराम जन्म का जयघोष, राक्षसों के वध का हुआ भव्य मंचन

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा स्थित रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट रजिस्ट्रेशन…

5 hours ago

रुपईडीहा डिपो से शिमला, चंडीगढ़ और बिछिया के लिए बस सेवा शुरू

पहले दिन नेपाल के 55 यात्री शिमला और चंडीगढ़ के लिए हुए रवाना, हरिद्वार तक…

5 hours ago