गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
कैंट थाना क्षेत्र के पाण्डेय पेट्रोल पंप के सामने लगे मोबाईल टावर पर मानसिक रूप से बीमार युवक चढ़ गया और खुद इसकी सूचना 112 नंबर पुलिस को दी तथा मोबाइल स्विच ऑफ करके नीचे फेंक दिया। हालांकि डायल 112 के पीआरवी 318 नंबर ने काफी मशक्कत के बाद उस टावर का पता लगा लिया।जहा युवक टावर पर चढ़ा हुआ है।मौके पर स्थानीय पुलिस भी मौजूद है,वही बताया जा रहा है कि मोबाईल टावर पर चढ़ा युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है।उसका नाम दिलीप पुत्र विरन सिंह, ग्राम अन्धया थाना कसया जनपद कुशीनगर का रहने वाला है।इसने खुद 112 नंबर पुलिस को सूचना दी कि वह टावर पर चढ़ा गया है।फिर मोबाइल स्विच ऑफ करके नीचे फेंक दिया। वही घंटों से युवक टावर पर चढ़ा हुआ है और आसपास के लोग अपने मोबाइल में इस घटना को कैद कर रहे हैं, पुलिस भी बड़ी संख्या में मौके पर मौजूद है।युवक को उतारने के लिए कुछ ही देर में एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच जाएगी।
नफरत की राजनीति पर तीखा प्रहार, लोकतंत्र बचाने का आह्वान सत्य, विवेक और मानवीय मूल्यों…
पुतलों का दहन नहीं, मन और समाज में छिपी बुराइयों का संहार ही दशहरे का…
देवरिया में मिठाई की दुकानों पर ‘टुडे’ का खेल! पुरानी मिठाई को ताजा बताकर बेचने…
ग्राहक के दो रुपये लौटाने से इनकार पड़ा महंगा, उपभोक्ता आयोग का बड़ा आदेश; जानिए…
यूपी विधान परिषद चुनाव 2026: वोट डालने से पहले जरूर जान लें ये जरूरी बात!…
फोटो सौजन्य से पीके तीन बच्चों को छोड़ प्रेमी संग गई थी महिला, मौत के…