Tuesday, March 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजिलाधिकारी की अध्यक्षता में विशेष जनपदस्तरीय सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विशेष जनपदस्तरीय सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न

जन सुरक्षा अभियान के तहत् शत-प्रतिशत पात्र व्यक्तियों को आच्छादित किया जाय

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष जनपदस्तरीय सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में एलडीएम सुशील कुमार ने बताया कि वित्त मंत्रालय,भारत सरकार द्वारा देश के समस्त नागरिकों के लिए बीमा कवर प्रदान करने के लिए चलाई जा रही जनसुरक्षा योजनाओं यथा-प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से समस्त पात्र नागरिकों को आच्छादित करने के उद्देश्य से 15 अक्टूबर से 15 जनवरी तक जन सुरक्षा अभियान की शुरुआत की गई है बैंकों द्वारा ग्राम पंचायतों में कैंप लगाकर पात्र नागरिकों को आच्छादित किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने एलडीएम से अब तक लगाए गए कैम्प एवं आच्छादित किए गए व्यक्तियों की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि बैंकों के डिस्ट्रिक को-ऑर्डिनेटर को समय से शेड्यूल उपलब्ध करा दिया जाय जिससे बैंक पूरी तैयारी के साथ ग्राम पंचायत में कैंप लगाकर शत-प्रतिशत पात्र व्यक्तियों को आच्छादित कर सके। उन्होंने कहा कि सभी बैंकर्स इस अभियान को गंभीरतापूर्वक लेते हुए कार्ययोजना बनाकर कार्यवाही करें,जिससे शत-प्रतिशत पात्र व्यक्तियों को आच्छादित किया जा सके। जिलाधिकारी ने सभी बैंकर्स से कहा कि सी0डी0 रेशियों (ऋण-जमा अनुपात) पर विशेष ध्यान देते हुए यह सुनिश्चित किया जाय कि सी0डी0 रेशियों मानक के अनुसार रहे, इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाय। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments