झांसी (राष्ट्र की परम्परा) एनसीआरएमयू मंडल अध्यक्ष भावेश प्रसाद सिंह और मंडल मंत्री अमर सिंह यादव के कुशल नेतृत्व में कार्यरत शाखा नंबर 2 झांसी की प्रबंध समिति की बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
यह बैठक पैसेंजर यार्ड के कर्मचारियों से सीधा संवाद स्थापित करने, उनकी समस्याओं को सुनने और संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से बेहद महत्वपूर्ण रही। यूनियन पदाधिकारियों ने पैसेंजर यार्ड के कर्मचारियों से सीधी मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस पहल ने कर्मचारियों के साथ यूनियन के जुड़ाव और संवाद को और मजबूत किया। कई नए कर्मचारियों ने एनसीआरएमयू में अपनी गहरी आस्था व्यक्त करते हुए सदस्यता फॉर्म भरे। यह संगठन के प्रति बढ़ते भरोसे और उसके लगातार विस्तार का स्पष्ट संकेत है।यह बैठक कर्मचारियों की समस्याओं को समझने, नए सदस्यों को जोड़ने और संगठनात्मक मजबूती के लिए विचार-विमर्श करने के लिहाज से अत्यंत सफल रही।
इस बैठक में शाखा सचिव दीपक शिंदे, शाखा अध्यक्ष लालता प्रसाद साहू के साथ-साथ कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंह, उपाध्यक्ष राकेश सिंह, उपाध्यक्ष केशव कुमार, उपाध्यक्ष मनोज कुमार यादव, संयुक्त सचिव मोहम्मद शरीफ, सहायक सचिव भरत चौरसिया, सहायक सचिव राम चरन प्रजापति और कोषाध्यक्ष अमर सिंह मीना सहित अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।
देवरिया में हत्या के मामले में बड़ा फैसला: मुख्य आरोपी को आजीवन कारावास, चार अन्य…
भारतीय पीएम द्वारा जेन- ज़ेड, को संबोधित एक फेसबुक पोस्ट, वीडियो प्लेटफ़ॉर्म से हट जाने…
उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…
✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…
कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…