लीलकर दियर में इंस्पेक्टर नरेश मलिक के नेतृत्व में छापेमारी
सिकन्दरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)। अवैध शराब बनाने वालों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लीलकर दियर इलाके में लगभग 1000 लीटर कच्ची लहन को नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई निरीक्षक अपराध नरेश मलिक के नेतृत्व में की गई। टीम में हेड कांस्टेबल दिनेश सिंह, कांस्टेबल आयुष सिंह तथा चालक कांस्टेबल रविशंकर पटेल शामिल रहे। गुप्त सूचना पर पुलिस ने इलाके में दबिश दी, जहां अवैध शराब बनाने की तैयारी चल रही थी। मौके पर भारी मात्रा में कच्ची लहन बरामद कर मौके पर ही नष्ट कर दी गई। इंस्पेक्टर नरेश मलिक ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
दिशा की बैठक में नपा अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने उठाए जनहित के मुद्दे, पेयजल से…
बिहार पंचायत चुनाव में EBC आरक्षण पर कवायद तेज, पंचायतवार तय हो सकता है हिस्सा…
सांकेतिक कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा)। तृणमूल कांग्रेस के भीतर जारी गुटीय विवाद के बीच पश्चिम…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने…
सांकेतिक फोटो यूपी सरकार से चिकित्सा व्यवस्था सुधारने की कार्ययोजना तलब लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)।…
नोएडा में फिनटेक कंपनी का सर्वर हैक, 2.42 करोड़ रुपये की साइबर ठगी497 लेनदेन के…