डीएम की अध्यक्षता में सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक का हुआ आयोजन

आपसी भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाये त्यौहार: डीएम

सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नजर, अफवाहों से रहें दूर:डीएम

किसी भी प्रतिबंधित श्रेणी के पशु की न हो बलि: पुलिस अधीक्षक

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस लाइन स्थित प्रेक्षागृह में मंगलवार को जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आगामी 29 जून को बकरीद पर्व के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने जनपद की शांतिप्रिय एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाए जाने की परंपरा को बनाए रखते हुए त्योहार को पारंपरिक हर्षोल्लास एवं आपसी तालमेल व भाई-चारे के साथ मनाने की अपील की।

जिलाधिकारी ने कहा कि त्योहारों के दृष्टिगत जनपद में समस्त थानावार मजिस्ट्रेटों को तैनात कर दिया गया है। उन्होंने समस्त मजिस्ट्रेटों को निर्देशित किया है कि प्रत्येक स्थिति में व्यवहार कुशलता, दृढ़ता, धैर्य एवं दूरदर्शिता से काम करेंगे तथा अपने नेतृत्व में शांति व्यवस्था बनाये रखेंगे। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी एवं समस्त नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्रों के मस्जिदों की साफ-सफाई के कार्य करा लें। बकरीद के दिन ईदगाहों पर भीड उमड़ेगी। इसके दृष्टिगत ट्रैफिक डाइवर्जन का रुटचार्ट तैयार कर लिया जाये। श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नही होनी चाहिये। धार्मिक स्थलों के निकट प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाये। अधी0 अभियन्ता विद्युत को निर्देशित किया कि त्योहारों के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनी रहे, खराब ट्रांसफार्मर एवं तार ठीक करा लिया जाये। त्योहार के दिन इमरजेन्सी में लोकल फाल्ट को ठीक करने के लिए विद्युत कर्मियों की ड्यूटी लगायी जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि यदि किसी को विद्युत व्यवस्था से जुड़ी शिकायत हो तो उसे टॉल फ्री नंबर 1912 एवं जनपद स्तर पर बने कंट्रोल रूम के नंबर 8004930620 पर दर्ज करा सकते हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि त्योहार के दिन निर्बाधित जलापूर्ति की जाएगी। सफाई एवं पेयजल से जुड़ी समस्याओं के संबन्ध में 18001801382 पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। उन्होंने कहा कि किसी भी त्योहार पर शस्त्र प्रदर्शन की अनुमति नही है।
जिलाधिकारी ने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की घृणित व कुत्सित विचारधारा को प्रोत्साहन देने पर कठोर कार्यवाई की जायेगी। सोशल मीडिया की निगरानी विशेष रुप से की जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि कोई शरारती तत्व शान्ति व्यवस्था को भंग करने वाली किसी भी प्रकार की अफवाह फैलायेगा, तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जायेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि बकरीद के अवसर पर नमाज ईदगाह और मस्जिद के भीतर क्षमता अनुसार ही पढ़ा जाए। बाहर सड़क पर नमाज पढ़ने से बचें।

पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने कहा गया कि त्योहारों के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन की तैयारियां पुख्ता है। संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर पुलिस की तैनाती की जायेगी। पुलिस नियमित रूप से गश्त कर रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में प्रतिबधिंत पशुओ की कुर्बानी नही की जाये। सार्वजनिक स्थानों पर भी कुर्बानी पर प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने कुर्बानी के पश्चात अवशेषों के उचित निस्तारण का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग द्वारा सोशल मीडिया की निगरानी की जा रही है। सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों के संबंध में अगर कोई मामला संज्ञान में आये तो तुरन्त प्रशासन से संवाद स्थापित करें, पुलिस प्रशासन द्वारा तत्काल समस्या का निदान किया जायेगा।
इस अवसर पर सीएमओ डॉ राजेश झा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ राजेश सोनकर, एसडीएम सदर सौरभ सिंह, एसडीएम भाटपाररानी संजीव उपाध्याय, एसडीएम बरहज योगेश कुमार गौड़, एसडीएम सलेमपुर ध्रुव कुमार शुक्ला, ईओ रोहित सिंह सहित विभिन्न अधिकारी एवं धर्मगुरु उपस्थित थे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

16 hours ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

16 hours ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

17 hours ago

विज्ञान और कहानी के संगम से निखरी बच्चों की प्रतिभा, ‘एससीआई-टेल्स 2026’ का भव्य आयोजन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित 'एससीआई-टेल्स 2026 (साइंस, क्रिएटिविटी एंड…

17 hours ago

इस्तीफे की खबर पर छात्रों का जश्न पुलिस ने लिया हिरासत में

इंदिरा बाल विहार में मिठाई बांटकर मना रहे थे खुशी, अचानक पहुंची पुलिस गोरखपुर(राष्ट्र की…

17 hours ago

यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल हुआ सारनाथ, वैश्विक पहचान को मिली नई ऊंचाई

नवनीत मिश्र उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक एवं बौद्ध आस्था के प्रमुख केंद्र सारनाथ को यूनेस्को…

18 hours ago