महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। कहा जाता है कि मानव सेवा ही मानव जीवन के लिए सर्वोच्च सेवा है। ऐसा ही सेवा करके मानवता की मिसाल पेश की है प्रबंधक मोहम्मद सलीम खान ने उन्होंने सदर तहसील के ग्राम पंचायत नेता सुरहुरवां निवासी नेवास अली के पौत्र शकील अहमद
का मदद करके एक नेक कार्य किया है l नेवास अली पेशे से मजदूर हैं। मजदूरी करके अपने पूरे परिवार का खर्च चलाते है। पिछले कई सालों से पैर से दिव्यांग शकील अहमद का इलाज करा रहे हैं लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली है। ऐसे में लड़के का चंडीगढ़ पीजीआई में आपरेशन होना है जिसमे लगभग एक लाख का खर्च आ रहा है।सलीम खान अपने निजी बजट से 10,000 का मदद आर्थिक मदद किया है l क्षेत्र के लोगों मे प्रबंधक के इस नेक कार्य की सराहना की है। देवेश पाण्डेय,एजाज खान जावेद सिद्दिकी, फिरोज, समीर, फूल बदन, सत्यम, अख्तर, इफ्तखार, केशव वर्मा, असहाब हुसैन, मकसूद आदि लोगों ने भी यथा शक्ति मदद करने के लिए हाथ बढ़ाया है ।
इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) पटना में 1200 बेड का मल्टी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल दिसंबर…
प्रेम का रंग चढ़ता चला गया,यूँ लगा कि दुनिया हमारी है,त्याग का यत्न जब सीखा…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के चुरेब चौराहे पर…
पलामू जिला पुलिस ने लापता चार नाबालिग छात्राओं को किया रेस्क्यू, मैट्रिक परीक्षा के दौरान…
मुंबई (राष्ट्र की परम्परा लेख डेस्क)महाराष्ट्र का वर्तमान छत्रपति संभाजीनगर (पूर्व नाम औरंगाबाद) इतिहास के…
आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। आगरा सिविल एयरपोर्ट को आधुनिक हवाई सेवाओं से जोड़ने की दिशा…