वीर लोरिक स्टेडियम में होगा पटेल जयंती का मुख्य कार्यक्रम, सीडीओ ने दिए सख्त निर्देश

सीडीओ ने सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के दिए निर्देश, लापरवाही पर चेतावनी

शहीद पार्क से वीर लोरिक स्टेडियम तक दौड़ प्रतियोगिता, विजेताओं को किया जाएगा सम्मानित

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर 31 अक्टूबर को जिले में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसको लेकर गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि सुबह 08:30 बजे से दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता शहीद पार्क चौक से प्रारंभ होकर कासिम बाजार, फ्लाई ओवर, टीडी कॉलेज चौराहा, कुंवर सिंह चौराहा, पुलिस लाइन होते हुए वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम पर समाप्त होगी। स्टेडियम में ही सरदार पटेल जी के चित्र पर माल्यार्पण किया जाएगा। दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले बालक-बालिकाओं को प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कृत किया जाएगा।
मुख्य विकास अधिकारी ने जिला क्रीड़ाधिकारी जवाहर लाल यादव को निर्देशित किया कि स्टेडियम में लाइट, साउंड, कुर्सी, सोफा, बैनर आदि की संपूर्ण व्यवस्था की जाए तथा जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित कर कार्यक्रम के दौरान राष्ट्र की एकता की शपथ दिलाई जाए। साथ ही डीपीआरओ को कार्यक्रम स्थल एवं मार्ग पर साफ सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, वहीं जिला पूर्ति अधिकारी को जलपान आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। इसके साथ ही सीएमओ को निर्देशित किया गया कि सुबह 10:30 बजे जिला अस्पताल में जिलाधिकारी द्वारा रोगियों को फल वितरण कराया जाएगा, जिसकी सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को आदेश दिया गया कि सभी प्राथमिक विद्यालयों में प्रभात फेरी तथा माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा रैली निकाली जाए। उन्होंने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं आज ही पूर्ण कर ली जाएं, किसी भी प्रकार की लापरवाही पर संबंधित अधिकारी स्वयं उत्तरदायी होंगे। बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम शर्मा, डीडीओ आनंद कुमार, क्रीड़ाधिकारी जवाहर लाल यादव, डीपीआरओ, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

64 ठिकानों पर पुलिस का एक साथ धावा, 17 क्विंटल लहन और 770 लीटर कच्ची शराब नष्ट

तीन आरोपित गिरफ्तार, 50 लीटर शराब, 24 शीशी बंटी -बबली और नाव बरामद, शराब माफिया…

5 hours ago

यूपीआई में 2000 की जगह 10000 एवं मासिक एक लाख के बजाय पांच लाख की राशि निर्धारित करें – उपेंद्र नाथ

मांगों को लेकर अक्टूबर के पहले सप्ताह मे समस्त सांसदों को सौपा जायेगा ज्ञापन देवरिया(राष्ट्र…

5 hours ago

₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के इलाज में दवा की कीमत और अस्पतालों की पारदर्शिता पर…

5 hours ago

पोषण योजनाओं में लापरवाही पर डीएम सख्त, सीडीपीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि के निर्देश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पोषण…

6 hours ago

जिलाधिकारी की पहल से मीना देवी को मिलेगा आयुष्मान कार्ड और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी के जनता दर्शन में गुरुवार को देवरिया खास निवासी मीना…

6 hours ago