स्थानीय पुलिस के आने तक :स्टेशन के समीप मृत अधेड़ की रखवाली करती रही वफादार पालतू कुतिया

भाटपार रानी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
यह एक अजीबोगरीब मामला एक पालतू कुतिया के द्वारा अपने मालिक के मृत्यु के उपरांत भी स्थानीय पुलिस के आने एवं पंचनामा होने तक मृतक के रखवाली करने का अनोखा मामला भाटपार रानी के बनकटा थाना क्षेत्र के बनकटा रेलवे स्टेशन बीच बजार में देखने को मिला है। जहां बुधवार को एक शराब के ठेके से कुछ दूरी पर एक अधेड़ व्यक्ति का शव दिनांक 28 मई बुधवार को स्थानीय लोगों को देखने को मिला। जहां एक वफादार कुतिया मृत शव की रखवाली करती रही जब तक कि स्थानीय पुलिस नहीं आ गई वहीं उक्त शव की पहचान खामपार थाना क्षेत्र के निवासी सुकई के रूप में हुई है जो वर्तमान समय में बनकटा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम भैसही में पट्टे की जमीन पर आवास बनवा कर निवास करता था।बुधवार सुबह जब लोग बाजार पहुंचे तो मृत सुकई का शव बीच बजार में पड़ा मिला। इसकी सूचना स्थानीय जनता एवं जन प्रतिनिधियों के द्वारा मृतक के पत्नी को दी गई जिसके उपरांत परिजनों के द्वारा पोस्टमार्टम नहीं कराए जाने की मांग पर स्थानीय पुलिस द्वारा पंचनामा कराए जाने के बाद शव को अंतिम संस्कार हेतु ग्राम प्रधान अकबर अली के मौजूदगी में परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है ।

rkpnews@desk

Recent Posts

चार महीने पहले मिली थी थाने की कमान, अब थानेदार सूर्यप्रकाश सिंह की मौत से सन्नाटा

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में वाल्टरगंज थाना प्रभारी सूर्यप्रकाश सिंह…

36 minutes ago

कड़वाहट के बीच संवाद

रिश्तों में रूठापन हो,बातों में तल्ख़ी आती है,दिल के किसी कोने मेंमिलने की आस जगाती…

11 hours ago

नेपाल सैलाब के बाद नहीं थम रहे आंसू, मलबे से उठ रही दुर्गंध; अपनों की तलाश में भटक रहे परिवार

नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और सैलाब के बाद तबाही का मंजर…

11 hours ago

प्याज-चीनी की महंगाई से बढ़ी रसोई की चिंता, क्या बफर स्टॉक बनेगा किसान-उपभोक्ता संतुलन का समाधान?

रसोई में महंगाई का तड़का: प्याज 70 रुपये पार, चीनी की तेजी ने बढ़ाई चिंता;…

2 days ago

औद्योगिक भ्रमण में विद्यार्थियों ने समझी उद्योग जगत की कार्यप्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा)। कक्षा में पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों को उद्योग जगत की वास्तविक…

2 days ago

राखी का संदेश

✍️ विजय गुंजन स्नेह है, अनुराग है, पवित्रता का बंधन है,ममता भरे एक धागे का…

2 days ago