जिलाधिकारी ने जिला चिकित्सालय का किया आकस्मिक निरीक्षण

अस्पताल परिसर में विशेष साफ सफाई रखने के दिए निर्देश

मऊ ( राष्ट्र की परम्परा ) जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने प्रातः 9 बजे जिला चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर के हर कोने तथा बाहर के हिस्सों का अवलोकन किया। अस्पताल परिसर में कुछ स्थलों पर गंदगी पाए जाने पर उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को पूरे अस्पताल परिसर में विशेष साफ सफाई रखने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य गेट के पास नगर पालिका परिषद द्वारा निर्मित सार्वजनिक टॉयलेट में भी गंदगी पाए जाने पर उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को इसके साफ-सफाई अनवरत कराने के निर्देश दिए। जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने इमरजेंसी वार्ड सहित मुख्य औषधि भंडार गृह, अल्ट्रासाउंड कक्ष, एक्स-रे, कक्ष आदि का भी निरीक्षण किया। उन्होंने ओपीडी में जाकर डॉक्टरों की उपस्थिति भी चेक की। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात सारे डॉक्टर उपस्थित पाए गए तथा मुख्य औषधि भंडार गृह में भी पर्याप्त दवाएं पाई गई। वार्डो के निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों से अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली, विशेष कर अस्पताल के अंदर साफ सफाई नियमित होती है कि नहीं इस संबंध में विशेष पूछताछ की उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को डॉक्टरों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के साथ ही साथ मरीज को शासन द्वारा दी जाने वाली समस्त सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सीटी स्कैन एवं अल्ट्रासाउंड हेतु आने वाले समस्त मरीजों का सीटी स्कैन एवं अल्ट्रासाउंड सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा मरीज को अस्पताल में मिलने वाली दवाएं भी लिखने को कहा जिससे मरीज को बाहर की दवा न लेनी पड़े। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को अस्पताल परिसर के अंदर एवं बाहर होने वाले सफाई कार्यो का नियमित निरीक्षण करने को भी कहा जिससे साफ सफाई वास्तविक रूप से धरातल पर उतर सके।
इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एवं एसीएमओ भी साथ उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

जहरीला पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत, दो मासूमों के सिर से उठा मां का साया

परिजनों ने पति के चाचा पर लगाए आरोप, पुलिस कर रही मामले की जांच महराजगंज…

14 seconds ago

शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)लार थाना क्षेत्र के पिंडी उपनगर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब…

5 minutes ago

दो घंटे तक गूंजते रहे धमाके, सड़क पर बिखरा मकान का मलबा; सीवान हादसे में 5 की मौत

Ai निर्मित पति-पत्नी और बेटी समेत 5 की मौत से मचा कोहराम,उजड़े परिवार, गांव में…

10 minutes ago

महिला आयोग की सदस्य ने सीएचसी सिकंदरपुर का किया निरीक्षण

साफ-सफाई में सुधार के निर्देश, डिजिटल एक्स-रे सुविधा और आंगनबाड़ी की एलईडी का मुद्दा उठा…

2 hours ago

डीएम और एसपी ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का किया औचक निरीक्षण

छात्राओं की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश, भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई पर दिया…

3 hours ago

शिक्षक निर्वाचन को लेकर डीएम और एसपी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

सुरक्षा व्यवस्था परखी, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान कराने के दिए निर्देश शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

3 hours ago