देवरिया मेडिकल कॉलेज में तीन दिन से खराब पड़ी लिफ्ट, मरीजों को हो रही भारी परेशानी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में लगी एक लिफ्ट पिछले तीन दिनों से खराब पड़ी है, जिससे इलाज के लिए आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लिफ्ट खराब होने के कारण मरीजों को सीढ़ियों या अन्य लिफ्टों का सहारा लेकर ऊपरी मंजिलों तक पहुंचना मजबूरी बन गया है।

मेडिकल कॉलेज की ओपीडी बिल्डिंग में कुल तीन लिफ्टें स्थापित हैं। इनमें से एक लिफ्ट भवन के आगे की ओर जबकि दो लिफ्टें पीछे की ओर लगी हैं। पीछे की ओर लगी लिफ्टों में से एक चिकित्सकों और कर्मचारियों के लिए आरक्षित है। वर्तमान में आगे की ओर लगी लिफ्ट तीन दिनों से बंद पड़ी है, जिसके चलते मरीजों की आवाजाही प्रभावित हो रही है।

ये भी पढ़ें – ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से साइकिल सवार किशोर की मौत

विशेष रूप से बुजुर्ग, दिव्यांग और गंभीर रूप से बीमार मरीजों को सीढ़ियों से ऊपर-नीचे जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मरीजों और उनके परिजनों ने जल्द से जल्द लिफ्ट दुरुस्त कराने की मांग की है।

इस संबंध में मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. एच.के. मिश्र ने बताया कि लिफ्ट को ठीक कराने के लिए संबंधित एजेंसी को सूचना दे दी गई है और तकनीकी टीम जल्द ही मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य करेगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि लिफ्ट को शीघ्र ही चालू कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें – पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी में युवक ने की आत्महत्या, पेड़ से लटका मिला शव

Karan Pandey

Recent Posts

ट्रंप बोले—जरूरत पड़ी तो करूंगा दखल, पाकिस्तान नेतृत्व की सराहना

वाशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच…

2 hours ago

La Paz के पास भीषण विमान हादसा, 15 की मौत

ला पाज (राष्ट्र की परम्परा)। Bolivia की राजधानी La Paz के पास शुक्रवार को एक…

3 hours ago

महराजगंज में रमजान का संदेश: रहमत, मगफिरत और निजात की राह

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। माह-ए-रमजान इबादत, सब्र और आत्मशुद्धि का पवित्र महीना माना जाता है।…

3 hours ago

महराजगंज के दरौली में भक्ति का सागर: श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ा जनसैलाब

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। दरौली ग्राम सभा इन दिनों आध्यात्मिक रंग में रंगी नजर आ…

3 hours ago

तनाव भरे दौर में अध्यात्म का अमृत: भीतर की शांति ही सच्ची सफलता

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। तेजी से बदलते आधुनिक दौर में सुविधाएं बढ़ी हैं, लेकिन मानसिक…

4 hours ago

महराजगंज के पकड़ी सिसवां में गूंजी जय श्रीराम: 51 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा का भव्य लोकार्पण

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पकड़ी सिसवा गांव में शुक्रवार को आस्था और भक्ति का अद्भुत…

4 hours ago