दरोगा को अधिवक्ताओं ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, हड़कंप

चौकी इंचार्ज की पिटाई होता देख दौड़े पुलिस कर्मी, किया बीच बचाव

महराजगंज( राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय पर अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट चौकी इंचार्ज को दौड़ा-दौड़ाकर पिटाई किया। इससे पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया। पुलिस कर्मियों के बीच- बचाव के बाद मामला शांत हुआ।
प्राप्त समाचार के अनुसार बुधवार को अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट पुलिस चौकी के एक मामले को लेकर चौकी प्रभारी दुर्गेश सिंह की शिकायत करने एसपी कार्यालय पहुंचे थे। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि इस बीच चौकी प्रभारी अभ्रदता करने लगे। यह देखकर अधिवक्ता आक्रोशित हो गये और अधिवक्ताओं का समूह चौकी इंचार्ज पर टूट पड़ाl अधिवक्ताओं के आक्रोश को देखकर चौकी इंचार्ज भागने लगे तो अधिवक्ताओं ने दौड़ा कर पिटाई कर दी। चौकी इंचार्ज को पिटता देख पुलिस कर्मी दौड़े और अधिवक्ताओं से मान मनौवल कर उन्हें छुड़ाया।
इस घटना से पुलिस महकमे में हडक़म्प मच गया। चौकी इंचार्ज की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

लखनऊ में अखिलेश यादव से मिले विजय प्रताप यादव, मुलाकात के बाद बोले- मिली नई ऊर्जा

अखिलेश यादव से मिले सपा नेता विजय प्रताप यादव, बाबा साहब की प्रतिमा भेंट कर…

33 minutes ago

कांग्रेस में मतदाता अधिकारों के सवाल पर देवरिया में उबाल, कचहरी चौराहे पर फूंका पुतला

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मतदाता सूची और नागरिकों के मताधिकार से जुड़े मुद्दों को लेकर…

2 hours ago

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का खौफ! 8 महीने में 1.18 लाख लोग हुए शिकार, रोजाना 487 मामले

गाजियाबाद (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है।…

2 hours ago

रामगोपाल यादव समेत तीन नामों पर सपा की मुहर! तीसरे प्रत्याशी से राज्यसभा चुनाव हुआ दिलचस्प

सपा ने उतारे तीन राज्यसभा प्रत्याशी, दो सीटों की स्थिति मजबूत फिर तीसरे उम्मीदवार से…

3 hours ago

रायबरेली से आया बुजुर्ग फूट-फूटकर रोया, CM योगी ने सुनी पीड़ा और अधिकारियों को दिए आदेश

समस्या सुनते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चोट दिखाकर बुजुर्ग ने सुनाई दर्दभरी आपबीती, CM योगी ने…

5 hours ago