शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)l थाना गढ़िया रंगीन क्षेत्र की पुलिस विभाग को वर्ष 2011 में आवंटित भूमि की नीलामी मंगलवार को पूरी पारदर्शिता के साथ सम्पन्न हुई। यह नीलामी पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के पत्रांक क-06/2018, 17 अक्टूबर 2025 के अनुपालन में आयोजित की गई। नीलामी प्रक्रिया की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी तिलहर द्वारा की गई, जबकि प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन शाहजहांपुर की मौजूदगी में सम्पूर्ण कार्यवाही सम्पन्न करायी गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गाटा संख्या 452 की कुल 08 हेक्टेयर (लगभग 122 बीघा) भूमि को दिसम्बर 2024 से दिसम्बर 2025 तक (एक वर्ष की अवधि हेतु) कृषि कार्य के लिए ठेके पर दिया जाना प्रस्तावित था। इस भूमि की नीलामी में कुल सात प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। बोली प्रक्रिया के दौरान ग्राम रपड़िया नवादा निवासी अनिल कुमार पुत्र नत्थूलाल ने सर्वाधिक ₹2,70,000 की बोली लगाकर ठेका अपने नाम किया। वहीं ग्राम पहाड़पुर निवासी समोद सिंह पुत्र रामपाल सिंह ने ₹2,65,000 की द्वितीय सर्वाधिक बोली लगाई।
नीलामी की पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से सम्पन्न हुई। इस दौरान कार्यक्रम की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कराई गई ताकि प्रक्रिया का संपूर्ण अभिलेख सुरक्षित रहे। पुलिस विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ठेका धनराशि शीघ्र ही राजकीय कोष में जमा कराई जाएगी।
इस नीलामी से विभाग को अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होगा और भूमि का कृषि कार्यों में सदुपयोग सुनिश्चित किया जाएगा। स्थानीय लोगों ने पारदर्शी नीलामी की सराहना करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में विश्वास और निष्पक्षता का माहौल बनता है।
कैरारा ओवल/ऑस्ट्रेलिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए चौथे टी20…
पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का मतदान गुरुवार…
महत्वपूर्ण कार्य,जन्म से निधन तक 7 नवंबर का दिन मानव सभ्यता के इतिहास में अनेक…
लखनऊ/उत्तर प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश में मौसम के मिजाज में हल्का बदलाव…
सनातन संस्कृति में भगवान शिव केवल देव नहीं, बल्कि सृष्टि, स्थिति और संहार के मूल…
🌞07 नवम्बर 2025: सुख, सिद्धि और सौभाग्य का अद्भुत संगम — आज का शुभ पंचांग…