आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा)l पवई थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते हुए अपनी बेटी की बरामदगी कराये जाने की गुहार लगाई है। पीड़ित ने प्रार्थना पत्र देते हुए पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है कि, उसकी नाबालिग बेटी को गांव का ही एक लड़का उसे बहला-फुसलाकर 11.09.2022 को भगा ले गया। उसके द्वारा पवई थाने में तहरीर दी गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
पीड़ित ने आरोप लगाया कि उक्त युवक द्वारा मोबाइल पर फोन कर उसकी बेटी को मारपीटकर उसकी चीख सुनाई जा रही है, और धमकी दी जा रही है कोई उसका कुछ बिगाड़ नहीं सकता। 6 माह बीत जाने के बाद भी उसकी बेटी का कोई अता-पता नहीं चल पा रहा है। पीड़ित ने अपनी बेटी की हत्या किये जाने की आशंका भी जताई। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देते हुए अपनी बेटी की सकुशल बरामदगी के लिए गुहार लगायी हैं।
ईरान हमले के बाद दुबई का एयरस्पेस सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया, जिसका…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l सर्वाइकल (गर्भाशय) कैंसर की रोकथाम की दिशा में प्रदेश में शनिवार…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में पोषण सुरक्षा, किसानों की आय वृद्धि और जलवायु अनुकूल…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के विरुद्ध चलाए…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और योजनाओं की प्रभावशीलता सुनिश्चित…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विधानसभा पनियरा क्षेत्र के ग्राम सभा लक्ष्मीपुर जरलहियां में आयोजित भव्य…