बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । क्षेत्राधिकार नानपारा प्रद्युमन सिंह एवं थाना प्रभारी रुपईडीहा दद्दन सिंह ने रूपईडीहा कस्बे में पैदल गस्त करते हुए सफाई अभियान चलाया,क्षेत्राधिकार नानपारा एवं थाना प्रभारी रुपईडीहा ने अपने दलबल के साथ शाम को रुपईडीहा थाने से पैदल निकालते हुए रूपईडीहा बाजार में पैदल चलकर दुकानदारों एवं ठेला खुंचो वालों द्वारा रोड पर जो अतिक्रमण किया गया था उसको हटवाने का कार्य किया। ज्ञात हो कि जब से रूपईडीहा थाना प्रभारी दद्दन सिंह बने हैं तब से निरंतर कस्बे के बाजार में सफाई अभियान चलाते रहते हैं। पूर्व में कस्बे के सड़कों पर ठेलो और खुंचों वालों का जमावड़ा लगा रहता था नेपालगंज रोड पर गाड़ियां बेतरतीब खड़ी रहती थी। जिससे बहुत जाम लगता था लेकिन दद्दन सिंह के आने के बाद रूपईडीहा कस्बा को जहां जाम से मुक्त किया गया वहीं रोड पर लगने वाले ठेलो को और पटरी पर कब्जा किए हुए दुकानदारों को हटवाया गया। जिससे अब रुपईडीहा कस्बे की सड़क चौड़ी और साफ दिखाई देती है कहीं भी अतिक्रमण करने का किसी को हिम्मत नहीं होती है।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विकास खंड सदर अंतर्गत ग्राम पंचायत भिंसवा चौराहा शिकारपुर स्थित ऑटो…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। बस्ती मंडल के सेवानिवृत्त पेंशनरों की समस्याओं के समाधान…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बेल्थरारोड-भागलपुर मार्ग पर तुर्तीपार स्थित घाघरा नदी पर निर्माणाधीन फोर-लेन पुल…
पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)बिहार दिवस 2026 के अवसर पर राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी…
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के जैतीपुर विकास खंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय रामपुर में बुधवार…
📍 भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)देवरिया जनपद के मईल थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरासो गांव में दबंगई…