अमवा भैंसी के प्रदीप पटेल बने उपनिदेशक ऑडिट, गांव–जिले में खुशी की लहर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। कौन कहता है कि आसमान में छेद नहीं होता, एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारों—इस पंक्ति को चरितार्थ कर दिखाया है सदर विधानसभा क्षेत्र की अमवा भैंसी ग्राम सभा निवासी प्रदीप पटेल ने। कड़ी मेहनत, अनुशासन और सतत परिश्रम के बल पर उन्होंने न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे जनपद का नाम रोशन किया है।
प्रदीप पटेल ने वर्ष 2009 बैच की पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण करने के उपरांत लेखा परीक्षा अधिकारी के रूप में अपने सेवाकाल की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने अम्बेडकरनगर, बलरामपुर, गोंडा, गोरखपुर, सिद्धार्थनगर एवं कुशीनगर के पडरौना तहसील में वित्त एवं लेखा अधिकारी के रूप में उत्कृष्ट सेवाएं दीं। वर्तमान में वह इलाहाबाद में सहायक निदेशक पद पर अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे थे।
सोमवार की देर रात उन्हें ई-मेल के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उन्हें लखनऊ सचिवालय स्थित स्थानीय निधि लेखा परीक्षा विभाग में उपनिदेशक ऑडिट (डिप्टी डायरेक्टर) के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है। यह खबर मिलते ही उनके परिवार, गांव और शुभचिंतकों में हर्ष की लहर दौड़ गई।
जब प्रदीप पटेल ने यह शुभ समाचार अपने गांव में निवास कर रहे माता-पिता को दिया तो माता-पिता सहित समस्त परिवार भावुक हो उठा। वहीं रिश्तेदारों और गांववासियों में भी खुशी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही मित्रों और शुभचिंतकों ने फोन कॉल और संदेशों के माध्यम से बधाइयों का तांता लगा दिया।
अपनी सफलता पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदीप पटेल ने कहा कि आज मैं जिस मुकाम पर पहुंचा हूं, उसका सबसे बड़ा श्रेय मेरे माता-पिता, गुरुजनों और मित्रों को जाता है। उनके मार्गदर्शन, आशीर्वाद और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था।
उन्हें बधाई देने वालों में पिता उत्रीचंद्र पटेल, मामा पुरुषोत्तम पटेल, आईएफएस अनिल कुमार पटेल, सदर विधायक जय मंगल कनौजिया, जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल सहित विनोद कुमार गुप्ता, देवेश कुमार श्रीवास्तव, हेमंत कुमार पांडेय, सितारे हिंद पटेल, कौशल वर्मा, शिवकुमार पटेल, अखिलेश शर्मा, संजय गुप्ता, बलराम निगम, अश्वनी पटेल, सत्य प्रकाश सिंह, प्रतिमा राय, अर्चना सिंह, निमिषा सिंह, सूरज सिंह चौहान, अनिरुद्ध प्रसाद गुप्ता, सत्य प्रकाश वर्मा, हरिकेश बहादुर यादव, सुनील श्रीवास्तव, सरवन पटेल, सुनील पटेल, विजय कुमार पटेल, राजेश कुमार पटेल सहित सैकड़ों मित्रों, परिजनों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

ग्रहों की चाल से बदलेगा दिन का मिजाज, जानें 12 राशियों का हाल

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बढ़ेगा आत्मविश्वास, इन राशियों को मिल सकती है…

58 minutes ago

दवाओं की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल: हिमाचल की 63 और उत्तराखंड की 39 दवाएं जांच में फेल

दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल: देशभर में 221 सैंपल फेल, हिमाचल की 63 और उत्तराखंड…

1 hour ago

BJP में टिकट को लेकर महामंथन, जीत की क्षमता और जमीनी फीडबैक पर होगा जोर

यूपी 2027 से पहले BJP का टिकट फॉर्मूला बदलेगा? 40-50% विधायकों पर फिर से विचार…

1 hour ago

फोरलेन से एक्सप्रेसवे तक बदला गोरखपुर, रोजगार पर सीएम योगी ने विपक्ष को दिया जवाब

गोरखपुर में सीएम योगी का रोजगार और विकास पर जोर, बोले- युवाओं को नौकरी देने…

1 hour ago

दुष्कर्म के आरोप से गरमाया अयोध्या, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाए देरी के आरोप

अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…

5 hours ago

कुंड पार करने की जिद बनी जानलेवा, गहरे पानी में समाया 35 वर्षीय युवक

सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…

5 hours ago