महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनहित से जुड़ी सुविधाओं की गुणवत्ता परखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने मंगलवार को महराजगंज बस स्टेशन का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बस स्टेशन की समग्र व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाए।
निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने बसों के संचालन और रख-रखाव, यात्रियों के विश्रामालय, विभिन्न कार्यालयों, महिला एवं पुरुष प्रतीक्षालय, पेयजल और साफ-सफाई व्यवस्था का गहन अवलोकन किया। कार्यालयों में गंदगी और फाइलों की अव्यवस्था देख उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई तथा संबंधित कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए।
बस स्टेशन परिसर की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित कराने के लिए उन्होंने नगर पालिका परिषद को सतत निगरानी के निर्देश दिए। साथ ही परिसर में संचालित दुकानों और कैंटीन को नियमानुसार व स्वच्छ वातावरण में संचालित कराने को कहा। महिला एवं पुरुष प्रतीक्षालयों के निरीक्षण के दौरान उन्होंने यात्रियों के बैठने, प्रकाश, स्वच्छ शौचालय और सुरक्षा की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया, ताकि महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
निरीक्षण के दौरान बसों की संख्या और रूट की जानकारी लेते हुए अधिकारियों ने बताया कि महराजगंज डिपो की 60 बसों सहित कुल लगभग 100 बसें गोरखपुर, फरेंदा और ठूठीबारी मार्ग पर संचालित की जा रही हैं। इस पर जिलाधिकारी ने यात्रियों की मांग के अनुसार रूट और समय-सारिणी तय करने, समय पालन सुनिश्चित करने तथा शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
निरीक्षण के समय नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी सहित परिवहन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी के इस औचक निरीक्षण से बस स्टेशन प्रशासन में हड़कंप मच गया और अधिकारियों-कर्मचारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने का सख्त संदेश मिला।
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…
शिक्षक एमएलसी चुनाव: बदलाव की मांग तेज संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर-अयोध्या शिक्षक…
भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l ग्रामीण क्षेत्रों में आवास निर्माण को लेकर व्याप्त समस्याओं और खामियों को…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिला सोनार समाज की आवश्यक बैठक पेड़ा गली, मालवीय रोड स्थित…
बसपा के कद्दावर नेता और रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, पूर्वांचल की राजनीति में…
संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मेहदावल के प्रधानाचार्य उदय नारायण ने…