Categories: बहराइच

राजस्थान में ‘द जंगल वाइस “बंद आंखे” को मिला इंडियन आइकन अवार्ड

मानव वन्यजीव संघर्ष एवं पर्यावरण संरक्षण पर आधारित है पुस्तक बंद आंखे

राजस्थान के कोटा शहर में ज्ञान उदय फाउंडेशन की ओर से हुये सम्मानित

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । कर्तनिया वन्य जीव प्रभाग के घने जंगलो के समीप मिहींपुरवा के निवासी शिक्षक एवं स्वतंत्र पत्रकार मामून रशीद की ओर से पर्यावरण विषय पर आधारित पुस्तक “द जंगल वाइस ‘बंद आंखे’ को राजस्थान में पुरुस्कृत किया गया है।
राजस्थान के कोटा शहर में ज्ञान उदय फाउंडेशन की ओर से अगस्त माह में ही आइकन अवार्ड हेतु कई पुस्तक का चयन किया गया था। जिसके बाद आयोजको की ओर से सभी पुस्तकों की विषय वस्तु एवं वर्तमान समाज में पुस्तक की उपयोगिता आदि पर मंथन करते हुये पर्यावरण संरक्षण पर आधारित पुस्तक “द जंगल वाईस बंद आंखे” के लेखक को इंडियन आइकन अवार्ड 2023 से नवाज़ा गया।
पुस्तक के लेखक शिक्षक एवं स्वतंत्र पत्रकार मामून रशीद ने बताया कि अपने पिता वरिष्ठ साहित्यकार एम. रशीद जी की प्रेरणा से ही इस उपन्यास को लिख‍ सका हूं। इसमें जंगल के समीप आयदिन होने वाली हिंसक जीवों की घटना से त्रस्त ग्रामीणों के जीवन शैली का वर्णन है। इस पुस्तक का मुख्य उद्देश्य जन, जंगल और जीव जंतु के आपसी तालमेल और एक दूसरे की दोनो के प्रति निर्भरता को समाज के सामने लाना है जिससे मानव वन्यजीव संघर्ष रोकथाम एवं अवैध कटान हेतु ग्रामीण स्वयं जागरुक हो सकें। शिक्षक मामून रशीद ने बताया कि विमोचन से पूर्व ही “बंद आंखे” पुस्तक को सम्मान मिलने पर प्रसन्नता का अनुभव हो रहा है लेकिन सम्मान की सूचना मेल पर देर से प्राप्त होने पर आनलाइन ही सम्मान प्राप्त कर सका।

rkpnews@desk

Recent Posts

रिश्तों में धोखा और हत्या की खौफनाक साजिश: मेरठ कोर्ट का बड़ा फैसला, पत्नी-प्रेमी को फांसी

मेरठ में रिश्तों का खौफनाक अंत! पत्नी और प्रेमी को फांसी की सजा, पति की…

24 minutes ago

दिव्यांगजनों को दुकान के लिए मिलेगा 20 हजार रुपये तक का सहयोग

दुकान निर्माण और संचालन के लिए ऋण व अनुदान की सुविधा, ऑनलाइन करना होगा आवेदन…

38 minutes ago

न्यायिक अधिकारी जागृति के निधन से सदमे में अधिवक्ता समुदाय, साथियों ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

फाइल फोटो जागृति जी न्यायिक अधिकारी देवरिया की न्यायिक अधिकारी जागृति का निधन: एम्स गोरखपुर…

41 minutes ago

शिवा घाट पर चला स्वच्छता अभियान, किया पौधरोपण

सेवरही में नदी और घाटों की सफाई कर दिलाई गई स्वच्छता की शपथ कुशीनगर (राष्ट्र…

50 minutes ago

नवोदय प्रवेश परीक्षा 2027 की तैयारी को लेकर टीचर्स ऑफ बिहार की विशेष पहल

परीक्षा पैटर्न और सिलेबस की जानकारी 50 हजार से अधिक लोगों तक पहुंचने का दावा…

55 minutes ago

चार छात्राओं ने निभाई एक दिन की डीएम की भूमिका, समझीं जनसुनवाई की बारीकियां

मिशन शक्ति फेज-6 के तहत बालिकाओं को मिला प्रशासनिक कार्यप्रणाली समझने का अवसर देवरिया (राष्ट्र…

1 hour ago