कुर्ना नाला परियोजना का डीएम के नेतृत्व में जांच समिति ने किया निरीक्षण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) जिलाधिकारी की नेतृत्व वाली त्रि-सदस्यीय जांच समिति ने मंगलवार को जनपद देवरिया में जल निकासी हेतु आरसीसी स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज परियोजना (कुरना नाला) स्थल का भौतिक निरीक्षण कर परियोजना की वस्तुस्थिति का जायजा लिया। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा परियोजना में हुई अनियमितता की जांच हेतु जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जांच समिति का गठन किया गया है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व देवरिया तथा मुख्य अभियंता नगर निगम गोरखपुर संजय चौहान इसके सदस्य है। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड आरके सिंह तथा अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड 2 दुर्गेश गर्ग को समिति को सहयोग करने के लिए नामित किया है।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने बताया कि जांच समिति ने प्रथम दृष्टया नाले के क्रॉस सेक्शन के स्ट्रक्चर डिजाइन को ठीक नहीं पाया। स्ट्रक्चर डिजाइन के परीक्षण की आवश्यकता है। कार्य की वर्कमैनशिप ठीक नहीं पाई गई। कंस्ट्रक्शन जॉइंट पर रिपेयरिंग कार्य किया जा रहा था। नाले की दीवार कई स्थानों पर टेढ़ी पाई गई। अमेठी मंदिर रोड क्रॉसिंग से डाउनस्ट्रीम साइड से नाले का समरेखण सीधा ना होकर सर्पाकार पाया गया। नाले की दीवार की मोटाई का स्लोप एक समान नहीं पाया गया। नीचे की मोटाई को ऊपर एक समान रूप से कम नहीं किया गया है। कार्य की डिजाइन के विपरीत नाले के दोनों साइड की दीवारों के ऊपरी सिरे से जगह-जगह पर बीम से जोड़ा गया है। कार्य की गुणवत्ता/डिजाइन कमी को छुपाने का प्रयास किया गया है।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने बताया कि 42 करोड़ रुपये वाली यह परियोजना जनपद की जलनिकासी व्यवस्था के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

मेदांता गुरुग्राम और लॉज निपाल नं. 38 की पहल

गोरखपुर में सभी नागरिकों के लिए निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैम्प 21 और 22 जून को…

6 hours ago

पकड़े गए सड़क पर खड़े ट्रकों एवं स्कूल के बगल से शराब की दुकानको हटाने की उठी मांग

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l तहसील बरहज मे आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय समानता…

7 hours ago

निर्माणाधीन हाईवे पर हादसो का सिलसिला डम्पर की चपेट में आकर एक की मौत

धूल से आसपास के लोग परेशान, ट्रकों की तेज रफ्तार पर उठे सवाल, भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की…

7 hours ago

मालिक के इंतजार में पोखरी किनारे डटी रही गाय, दर्दनाक हादसे ने झकझोरा गांव

कुशीनगर में दर्दनाक हादसा: पोखरी में डूबने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गाय की…

2 days ago

विकास प्रदर्शनी व जनकल्याणकारी शिविर का प्रभारी मंत्री ने किया शुभारंभ

प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला आयोजित संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 12…

2 days ago

पुलिस महकमे में आंशिक फेरबदल नवागत आभा सिंह बनीं सीओ कैंट

एसएसपी ने महत्वपूर्ण सर्किल की सौंपी जिम्मेदारी, अरुणकुमार एस को सीओ लाइन का प्रभार गोरखपुर(राष्ट्र…

2 days ago