भौतिक प्रगति की मासिक समीक्षा कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में 50 लाख से अधिक के निर्माण कार्यो की भौतिक प्रगति की मासिक प्रगति समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।
बैठक में राजकीय मेडिकल कॉलेज के संदर्भ में उपस्थित पीएनपी कंपनी के प्रतिनिधि को जिलाधिकारी ने कार्य को शीघ्रता से पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया व कहा कि अगले एकेडमिक सत्र में कक्षाएं शुरू हो जाएl जिसको ध्यान में रखते हुए कार्य को पूर्ण करें।
जिलाधिकारी ने लक्षित कार्य के सापेक्ष पूर्ण और अपूर्ण कार्यों की भौतिक प्रगति की समीक्षा की।
जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी निर्माण कंपनियों को निर्देशित किया कि लक्षित समय के सापेक्ष कार्य को पूर्ण किया जाए। उन्होनें निर्देशित किया कि कार्यदायी संस्थाओं द्वारा प्रोजेक्ट स्थल का विजिट किया जाए। जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी को निर्देशित करते हुए बताया कि कमेटी बनाकर निर्माणाधीन कार्यों की जांच और स्थलीय निरीक्षण किया जाए।
कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में खराब निर्माण सामग्री के प्रयोग की शिकायत पर जिलाधिकारी ने सभी कस्तूरबा गांधी विद्यालयों के निर्माण की जांच को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने सभी निर्माण कंपनी के प्रतिनिधियों को मौके का वीडियो व फोटोग्राफ उपलब्ध कराने को निर्देशित किया।
मुख्य विकास अधिकारी ने कार्य मे लापरवाही बरतने या ठेकेदार द्वारा कार्य नहीं करने पर उसे ब्लैक लिस्ट करने को निर्देशित किया।
इस अवसर पर जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी श्रवण सिंह, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग मृत्युंजय कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कमलेंद्र कुशवाहा, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत विंध्याचल कुशवाहा व सभी संबंधित कंपनी के प्रतिनिधि मौजूद रहे

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

मां तरकुलहा देवी धाम में मां कात्यायनी की पूजा, दुर्गा सप्तशती पाठ के बाद बंटा प्रसाद

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शारदीय नवरात्रि के छठे दिन को पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां…

46 minutes ago

समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यों पर जोर, लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षात्मक विकास खंड हुजूरपुर में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक मुख्य…

53 minutes ago

तिरंगे को लेकर आमने-सामने सरकार और विपक्ष? CJP मार्च से पहले कार्रवाई, AAP से ममता-अखिलेश तक ने घेरा

फोटो X नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को ‘लहरा दो तिरंगा’…

55 minutes ago

बिना विपक्ष की सहमति परिसीमन नहीं! खड़गे का मोदी सरकार को चौथा पत्र, उठाए संवैधानिक सवाल

फोटो goo परिसीमन पर फिर आमने-सामने सरकार और विपक्ष! PM मोदी को खड़गे का चौथा…

2 hours ago

चुनाव सुधार से सत्ता परिवर्तन तक पहुंची लड़ाई? प्रशांत भूषण के बयान पर BJP का तीखा पलटवार

फोटो goo सत्ता परिवर्तन की मांग पर सियासी संग्राम तेज! BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का…

2 hours ago