कुलपति द्वारा गठित जांच समिति शिकायतों की जांच करेगी

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
परीक्षा नियंत्रक, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने अपने पत्रांक 7415/प० नि० का/2023, 09/10/2023 द्वारा सूचित किया है कि कुलपति के आदेश के अनुपालन में बी आर डी बी डी पी जी कालेज, आश्रम बरहज, देवरिया के बी.ए. तृतीय वर्ष, भूगोल प्रयोगात्मक परीक्षा संबंधी प्रकरण की जांच हेतु एक समिति का गठन किया गया है। अतः जांच समिति की आख्या आने तक परीक्षा स्थगित करने को निर्देशित किया गया है। उक्त आशय का पत्र परीक्षा नियंत्रक द्वारा महाविद्यालय के प्राचार्य एवं आंतरिक परीक्षक डा. शैलेन्द्र कुमार सिंह को प्रेषित किया गया है। इसके पूर्व परीक्षा नियंत्रक के पत्र 02/08/2023 द्वारा बी.ए. तृतीय एवं द्वितीय वर्ष भूगोल की प्रयोगात्मक परीक्षा सम्पन्न कराने हेतु डा.अमित कुमार चतुर्वेदी के स्थान पर डा. शैलेन्द्र कुमार सिंह को नियुक्त किया गया था। जिसके क्रम में गुरुवार 10अगस्त 2023 को परीक्षा होनी थी, किंतु परीक्षा नियंत्रक के पत्र के क्रम में कुलपति द्वारा जांच समिति गठन प्रस्तावित के आख्या आने तक परीक्षा स्थगित कर दिया गया है। ऐसे में परीक्षा में हो रही देरी से परीक्षाफल आने में भी देरी होना तय है। जिस कारण विद्यार्थियों में अपने भविष्य को लेकर भारी रोष व्याप्त है।

rkpnews@desk

Recent Posts

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

30 minutes ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

33 minutes ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

39 minutes ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

40 minutes ago

मेले में बिछड़ी पांच वर्षीय बालिका को कोतवाली पुलिस ने परिजनों से मिलाया

महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…

46 minutes ago

हाईटेंशन तारों के नीचे दुर्गा पंडाल, सुरक्षा इंतजाम नदारद

नौ स्थानों पर स्थापित प्रतिमाओं के दर्शन को उमड़ रही भीड़, अग्निशमन यंत्र और बालू-पानी…

52 minutes ago